Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार, सोनाडीह निवासी महिला ने 30 सितंबर को उभांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को शैलेश कुमार पासवान निवासी जनपद मऊ बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर के आधार पर उभांव थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर उसके बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक, साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की गई तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। इसी क्रम में शुक्रवार को उभांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी रिंग रोड उभांव के पास मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम ने करीब सुबह आठ बजे घेराबंदी कर शैलेश कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्र और कांस्टेबल अजीत यादव शामिल रहे। पुलिस कार्रवाई एसपी बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार और प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में की गई।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
