Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
बांसडीह,बलिया. नवरात्र की दुर्गा अष्टमी को श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से देर शाम तक पूजा पंडालों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया।
इससे पूर्व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार की शाम विभिन्न पूजा पंडालों में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, हवन एवं आरती के बाद मां के पट खोले गए थे। पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
उधर नवरात्रि की सप्तमी पर देवरार स्थित मां भगवती दुर्गा मंदिर में आस्था और महिला शक्ति के सम्मान का संगम दिखा। मंदिर के 13वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार पाठक उर्फ टुनजी ने नौ दुर्गा स्वरूप कन्याओं सहित 151 महिलाओं को साड़ी, सूट और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र पाठक ने कहा कि नवरात्रि मां भगवती की आराधना और शक्ति की उपासना का पवित्र पर्व है। इस दौरान कन्याओं और महिलाओं का सम्मान करना हमारी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना करते हुए मां भगवती से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक बागेश्वर शुक्ला और अविनाश शुक्ला को प्रत्येक वर्ष इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किए जाने से उत्साह का माहौल रहा।
इस मौके पर शिवजी पाठक, चंद्रकांत सिंह, बुचानी सिंह, चिंटू सिंह, आकाश सिंह, सत्यदेव शुक्ला, रोहित गोंड, प्रभावती देवी, धन्वती, तेतरी, सुमित्रा, सोनम, रेखा, शांति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
