Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रसड़ा,बलिया. रसड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वॉन्टेड एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस काफी दिनों आरोपी की तलाश में थी और उसे इस फरार आरोपी को पकड़ने में अब कामयाबी मिली है.
रसड़ा पुलिस को वादी द्वारा दिनांक 31.07.2026 को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके गांव के दीपक यादव पुत्र वंश बहादुर यादव, रामनिवास यादव पुत्र कान्ता यादव उसकी जमीन में मिट्टी डाल रहे थे । वादी की माँ पूछने/रोकने के लिए गयी, तब तक वहां पर गांव के ही तेज नरायन यादव उर्फ तेजबहादुर पुत्र स्व. बैजनाथ यादव, दयाशंकर यादव पुत्र स्व. इन्द्रदेव यादव, शुभम यादव उर्फ भुसई यादव पुत्र स्व. चन्द्रपत यादव भी वहा आ गये और माँ को गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिए, जिससे मां के सिर पर काफी गम्भीर चोट आयी। जिसका ईलाज बीएचयू ट्रामा सेन्टर में इलाज चल रहा है ।
वादी की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु टीमें लगा दी थीं। इसी क्रम में आज दिनांक 19.10.2026 को थाना रसड़ा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान अभियुक्त दयाशंकर यादव पुत्र स्व0 इन्द्रदेव यादव निवासी ग्राम कामसीपुर थाना रसड़ा बलिया को बाढ़ू बांध चौराहे के पास से समय 10.05 बजे सुबह गिरफ्तार कर लिया.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
