Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू ने दो दिन के भीतर फिर करवट ले ली, अचानक बढ़े जलस्तर से बांसडीह तहसील के निचले दियारा क्षेत्र में फिर बाढ़ का पानी फैल गया है। खेतों में लहरें और गांवों में सन्नाटा है।
बाढ़ खंड और राजस्व विभाग के मुताबिक सरयू से 23 राजस्व गांव प्रभावित हुए हैं। इनमें भोजपुरवा, सुल्तानपुर पोखरापर, मनियर खास, ककरघट्टा, दियरा मनियर, पटखौली पश्चिम, महाराजपुर, कमालपुर, चकविलियम, चांदपुर, कोलकला, चितबिसावं कला – खुर्द, रेंगहा, कचनार, कीर्तिपुर, पर्वतपुर, सारंगपुर, दियरा भागर, गम्हरियाडीह, रामपुर नम्बरी, खेवसड़ और एलासगढ़ खास के नाम शामिल हैं। धान, मक्का और सब्जी की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। फसल नुकसान का सर्वे लेखपाल कर रहे हैं।
एसडीएम डा. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। संपर्क मार्ग कटने के कारण ग्राम प्रधानों के जरिए 100 नावों की व्यवस्था की गई है, जो लोगों के साथ-साथ भूसा चारा ढोने के काम भी आ रही हैं। सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं और लेखपालों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्वतपुर रेगुलेटर का फाटक तीसरे दिन भी जाम, दहताल में घुसा सरयू का पानी

बांसडीह,बलिया. सरयू नदी की तेज धारा के आगे प्रशासनिक अमला बेबस नजर आ रहा है। जयनगर पर्वतपुर स्थित टीएस बंधे के रेगुलेटर का एक फाटक लगातार तीसरे दिन भी बंद नहीं हो पाया है, जिससे नदी का पानी सीधे दहताल और पकड़िया ताल में प्रवेश कर गया है।
सोमवार रात जलस्तर बढ़ने पर चार में से तीन फाटक बंद कर दिए गए थे, लेकिन चौथे पर दबाव इतना अधिक है कि शटर नीचे ही नहीं आ रहा। जेसीबी से धकेलने से लेकर मैनुअल प्रयास तक फेल हो चुके हैं। खुले फाटक से भोजपुरवा, सुल्तानपुर, महाराजपुर, चांदपुर के निचले खेतों में पानी भर गया है। अर्नब तूफान के बाद पहले से जलमग्न धान की फसल अब पूरी तरह डूब गई है।
उधर दहताल का ओवरफ्लो भेड़ी नाले में पहुंच गया है, जिससे पानी उल्टा बहकर महुआबाग तक कस्बे के किनारे आ गया है। बड़े रकबे में जलजमाव से ग्रामीणों में दहशत है। एसडीएम डा. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि बाढ़ खंड की यांत्रिक टीम अब फाटक के ऊपर लोहे की प्लेट रखकर वेल्डिंग कर पानी रोकने का नया प्रयोग कर रही है। मौके पर फोर्स तैनात कर भीड़ हटाई जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
