Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • लोकतंत्र के पर्व में सबकी शत प्रतिशत भागीदारी पर जोर
  • Uncategorised

लोकतंत्र के पर्व में सबकी शत प्रतिशत भागीदारी पर जोर

News Desk 18 January, 2017 1 minute read
gzp_dm_sp_1

गाजीपुर। चुनाव आचार संहिता लगते ही गाजीपुर जनपद में जिलाधिकारी जगह-जगह चौपाल लगाकर पूरे जिले में मतदाताआें, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं बीएलआे को मतदान सम्बन्धी जानकारी दे रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक अरविन्द सेन जिले के तमाम अधिकारियों की टीम के साथ गहमर गांव के इंटर कालेज में पहुंचे. सबसे पहले ग्रामीणों ने इनका स्वागत किया.

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी पर बीएलआे एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति पूरे साल में 180 दिन से कम घर रहता है, उसका नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए. इसका साफ मतलब है कि उक्त व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में अन्य जगह भी है. अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी ने मतदाताआें को जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र के पर्व में सबकी शत—प्रतिशत भागीदारी आवश्यक है. हर हाल में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना चाहिए. मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें. अगर किसी ने मतदाताआें को धमकाया या किसी तरह का प्रलोभन दिया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

गहमर गांव की प्रशंसा करते हुए डीएम ने कहा कि ये गांव सैनिक बाहुल्य है. यहां के नौजवान रात भर देश की विभिन्न सीमाआें पर जागकर पहरा देते हैं तब हम अपने घरों में चैन से सोते हैं. पुलिस अधीक्षक अरविन्द सेन ने कहा कि सबसे हर हाल में आचार संहिता का पालन कराया जायेगा. अगर कहीं भी अराजक तत्वों द्वारा चुनाव में गड़बड़ी की जानकारी मिलती है तो फौरन इसकी सूचना नजदीकी थाने या हमें दे. सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया की क्षेत्र में जितने असलहे हैं उन्हें तत्काल जमा कराया जाय तथा संदिग्धों पर कड़ी निगाह रखी जाय.

इस दौरान सीआे जमानियां राम दरस यादव, एसडीएम जमानियां राजकुमार सहित जिले एवं तहसील से आये अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोगों में सभी शिक्षामित्र, अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं विद्यालय के प्रबंधक हेराम सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. सीबी शुक्ला, शशि सिंह, लक्ष्मी कांत उपाध्याय, संजय सिंह, जय गोपाल राम, हृदय नारायण सिंह, सोनू सिंह आदि उपस्थित रहे. इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक क्षेत्र के करहियां गांव के प्राथमिक विद्यालय पर भी मतदाताआें, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षामित्रों एवं अध्यापकों से भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान के लिए आह्वान किया. साथ ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से जब नौ, सात तथा ग्यारह का पहाड़ा सुनाने को कहा तो महज एक छात्र को छोड़ पूरा क्लास नहीं बता पाने पर सम्बंधित अध्यापक को ठीक से पढ़ाई कराने का निर्देश दिया.

Tags: एसपी गहमर गाजीपुर चुनाव डीएम विधानसभा

Post navigation

Previous: नवनिर्मित सड़क की दुर्दशा देख डीएम का पारा चढ़ा
Next: भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.