Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • 113 वीं जयन्ती पर याद किए गए आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
  • Uncategorised

113 वीं जयन्ती पर याद किए गए आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी

113 वीं जयन्ती पर याद किए गए आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
General Desk 19 August, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

दुबहड़(बलिया)। हिन्दी साहित्य-जगत् में पूरी दुनिया का पथ-प्रदर्शक करने वाले मूर्धन्य विद्वान एवं कालजयी साहित्यकार आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की 113 वीं जयंती, सोमवार को उनके पैतृक गांव ओझवलिया में सादगी से मनाई गई. प्रबुद्धजनों ने आचार्य द्विवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा से नमन किया.
आचार्य पं. हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता साहित्यकार श्रीचन्द्र पाठक ने कहा कि हिंदी साहित्य के पुरोधा एवं बलिया के गौरव आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी एक ऐसे अलौकिक प्रतिभा एवं पुरूषोत्तम महान् व्यक्तित्व के स्वामी है, जिनके सत्कार्यो के ज्योतिर्मय प्रकाश-पुञ्ज से बलिया का नाम पूरे विश्व में आलोकित है. कहा कि “आज विद्वान चकित है,पंडित अचरज में है, कितनी बड़ी ताकत और कैसा निरीह रूप”, पंडितजी की अपने ही जनपद में शासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से देश के सम्पूर्ण विद्वत्त-समाज अत्यन्त ही दुःखी व निराश है. हिन्दी साहित्य जगत् के देदीप्यमान नक्षत्र व शीर्षस्थ साहित्यकार द्विवेदी जी की स्मृतियों को जीवंत व संजोने के लिए गाँव में संग्रहालय, आदमकद प्रतिमा, पुस्तकालय आदि कुछ भी नहीं है. जिसका मलाल हम सब ग्रामवासियों को सदैव रहता है.
व्यास गौरीशंकर गिरि ने भोजपुरी गीतों के माध्यम से उनका जीवन-वृतान्त सुनाते हुए कहा कि “जानत जिनका के रहलहा जहान ए भइया,उनके जन्मदिन पर भइल बा जुटान ए भइया,उत युगपुरूष रहले महान ए भइया.
पंडित दीना चौबे ने वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलित कर कुसुमाञ्जलि अर्पित करते हुए कहा कि आचार्य जी ने गम्भीर अध्ययन, मनन एवं चिंतन द्वारा तपोनिष्ठ जीवन में हिन्दी की महनीय सेवा की है. साथ ही अपने अध्ययन-अध्यापन,अनुसंधान तथा अपनी कृतियों के माध्यम से हिंदी की गौरव-गरिमा को समुन्नत करने का अनवरत प्रयास किया है. अक्षयवर मिश्र ने कहा कि गुरूजी के सम्पर्क में आये हुए कतिपय अल्पज्ञ भी बहुश्रुत विद्वान बन जाने की प्रेरणा ग्रहण कर तथा इनके ज्ञानप्रदीप से अपने अन्तस्तल के अज्ञानान्धकार को विदीर्ण कर स्वयं प्रोद्भासित हो उठे. अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में ग्राम प्रधान विनोद दुबे ने कहा कि ‘पद्मभूषण से सम्मानित आचार्य जी हिन्दी-साहित्य जगत् के महान् प्रकाशस्तम्भों में से अप्रतिम है. हिन्दी जगत् में ऋषितुल्य उनका व्यक्तित्व प्रेरणा का ही स्त्रोत है. यदि हमारे युवा उनके पद-चिन्हों पर चलें और उनका अनुकरण करें तो अवश्य ही वे भी प्रतिभावान और कोविद बनेंगे. सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि गुरूजी को निकट से देखने व जानने का सुअवसर मुझे सन् 1972-73 में मिला. द्विवेदी जी में प्रखर पाण्डित्य, शील, विनय, ऋजुता आदि सभी गुणों का समावेश था. कार्यक्रम के अन्त में समिति के प्रबन्धक/सचिव एवं आयोजक सुशील कुमार द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्वत्त समाज के कण्ठहार व बलिया के महान सपूत, गुरूश्रेष्ठ आचार्य जी के साथ एक युग जुड़ा हुआ है. उन्होंने हिन्दी व ज्योतिष के सर्वांगीण विकास में अद्वितीय योगदान दिया है. इस अवसर पर वृजकिशोर दुबे, गुप्तेश्वर मिश्र, सोनू दुबे, दिनेश कुमार, शम्भूनाथ भारती, विनोद गुप्ता, वीरेन्द्र दुबे,आदि मौजूद रहे.
अध्यक्षता ग्राम प्रधान विनोद दुबे एवं संचालन सुशील कुमार द्विवेदी ने किया.

Related

Tags: दुबहड़

Post navigation

Previous: जेल का फाटक खुलते ही लोगों में दिखा उत्साह
Next: ओवर टेक के चक्कर में सवारियों से भरी कमांडर जीप पलटी, तीन की मौत

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.