Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • गदकाः शक्ति के दरबार में शौर्य का प्रदर्शन
  • Uncategorised

गदकाः शक्ति के दरबार में शौर्य का प्रदर्शन

दलजीत टोला में शेर ए काली क्‍लब के द्धारा आयोजित दुर्गा पूजा में गदका एक विशेष कार्यक्रम है. शाम के समय डंके की गड़गड़ाहट पर एकम के दिन से ही जब बच्‍चों से लेकर बुजुर्ग तक गदका खेलने उतरते हैं तो उनके शौर्य को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है.
News Desk 11 October, 2016 1 minute read
gadka_3

जेपी के गांव से लवकुश सिंह

LAVKUSH_SINGHदलजीत टोला में शेर ए काली क्‍लब के द्धारा आयोजित दुर्गा पूजा में गदका एक विशेष कार्यक्रम है. शाम के समय डंके की गड़गड़ाहट पर एकम के दिन से ही जब बच्‍चों से लेकर बुजुर्ग तक गदका खेलने उतरते हैं तो उनके शौर्य को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है. सैफ, तलवार, सिंगल लाठी, डबल लाठी, छड़ी और खुद के शरीर आदि से देर रात तक लोग अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हैं.

शक्ति की देवी के दरबार में लोगों का ऐसा मानना है कि इस प्रदर्शन से देवी खुश होती है. सप्‍तमी से विजयदशमी तक तो यहां गदका में ऐसी भीड़ होती है कि समिति के लोगों को भीड़ संभालने में पसीने छुट जाते हैं. अष्‍टमी, नवमी और विजय दशमी को तो गदका के लिए नंबर लगता है. इस दिन जिसे सैंफ या तलवार भांजने को मिल जाए, वह अपने आप को भाग्‍यशाली समझता है, किंतु इस वर्ष वारिश के चलते लगता है कि गदका का वह विशाल कार्यक्रम फीका पड़ जाएगा.

gadka_2

वैसे सप्‍तमी के दिन मां का पट खुलते ही एक ओर दर्शन को भीड़ वहीं शाम को बारिश बंद होने के बाद भी गदका का नजारा देखने भी हजारों की भीड़ यहां पहुंच चुकी थी. डंके की तेज ध्‍वनि पर देवी के जयकारे से संपूर्ण क्षेत्र ही भक्तिमय सरोवर में समाहित था. रात्रि नौ बजे तक यूवाओं और बुर्जुगों ने अपने-अपने शौर्य का प्रदर्शन किया. समिति के लागों ने बताया कि नवमी और दशमी यानि आज और कल यहां गदका की और भी विशेष व्‍यवस्‍था की गई है. इस दिन गदका में केवल बाहर से आने वाले खिलाडि़यों को ही मौका दिया जाएगा.

gadka

कोई आज की बात नहीं है यहां, गदका की परंपरा

सिताबदियारा में दुर्गा पूजा के दौरान गदका की परंपरा कोई आज की बात नहीं. यह परंपरा लंबे समय से यहां जीवित है. वैसे तब और अब के स्‍वरूप में काफी हद तक अंतर आ चुका है, फिर भी अन्‍य स्‍थानों की तुलना में यहां के गदका कार्यक्रम का अभी भी कोई जोड़ नहीं है. गांव के बुर्जुग बताते हैं कि एक समय था जब दशहरे में सिताबदियारा क्षेत्र में कई गांवों के लोग अपने-अपने गांव का डंका लेकर एक दूसरे समिति के पास जाते थे. डंके की गड़गड़ाहट पर सभी मजे खिलाड़ी अपने कला व शौर्य का प्रर्दशन करते थे. अब अधिकांश जगहों से इस परंपरा का अंत होते दिख रहा है. इसके पीछे जो कारण है, गांवों में बढ़ती आपसी विषमता. गदका के खिलाड़ी, शिक्षक त्रिलोकी सिंह, मुन्‍ना बैठा, विभूति यादव आदि बताते हैं कि अब लगभग गांवों से वह मेल भी खत्‍म हो गया है जो पहले हुआ करता था. तब गांव के लोग गदका के खिलाडि़यों को विशेष रूप से सम्‍मानित करते थे. अब तो न उस तरह का मेल रहा, न वह खेल. तब की बातें बताते हुए शंभू यादव कहते हैं कि गरीबा टोला और दलजीत टोला में गदका का विशेष आयोजन किया जाता था. गदका के खिलाड़ी जब अपनी कलाओं का प्रदर्शन करने उतरते तो उनकी हैरतअंगेज कला देख लोग चकित हो जाते थे. यह परंपरा दलजीत टोला में जीवित है, यह देख सभी को खुशी होती है. सभी का मानना है कि देवी दुर्गा शक्ति की देवी हैं, इसमें गदका के तहत शौर्य का प्रदर्शन हर हाल में जरूरी है.

Tags: जयप्रकाशनगर जेपी दलजीत टोला दशहरा दुर्गोत्सव लोकनायक विजय दशमी

Post navigation

Previous: जेपी का गांव – थोड़ी धूप थोड़ा छांव
Next: मुस्तफाबाद में विवाहिता ने की खुदकुशी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.