Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • जेपी का गांव – थोड़ी धूप थोड़ा छांव
  • Uncategorised

जेपी का गांव – थोड़ी धूप थोड़ा छांव

तो, विफलताओं पर तुष्ट हूं अपनी/ और यह विफल जीवन/ शत–शत धन्य होगा/ यदि समानधर्मा प्रिय तरुणों का/ कण्टकाकीर्ण मार्ग/ यह कुछ सुगम बन जावे ! यह पंक्तियां विफलता – शोध की मंजिलें शीर्षक कविता से उद्धृत हैं. उक्त कविता की रचना 9 अगस्त 1975 को चण्डीगढ़-कारावास में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने की थी. इसमें कोई संशय नहीं कि इस युग पुरुष ने शोध और प्रयोग में ही अपना जीवन गुजार दिया. आज उनकी जयंती है. आइए जानते हैं उन्हीं के शब्दों में उनके गांव के तरुणों का कण्टकाकीर्ण मार्ग किस हद तक सुगम हुआ है. प्रस्तुत है जेपी के गांव से लवकुश सिंह की स्पेशल रिपोर्ट
News Desk 10 October, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
jp-3

तो, विफलताओं पर तुष्ट हूं अपनी/ और यह विफल जीवन/ शत–शत धन्य होगा/ यदि समानधर्मा प्रिय तरुणों का/ कण्टकाकीर्ण मार्ग/ यह LAVKUSH_SINGHकुछ सुगम बन जावे ! यह पंक्तियां विफलता – शोध की मंजिलें शीर्षक कविता से उद्धृत हैं. उक्त कविता की रचना 9 अगस्त 1975 को चण्डीगढ़-कारावास में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने की थी. इसमें कोई संशय नहीं कि इस युग पुरुष ने शोध और प्रयोग में ही अपना जीवन गुजार दिया. आज उनकी जयंती है. आइए जानते हैं उन्हीं के शब्दों में उनके गांव के तरुणों का कण्टकाकीर्ण मार्ग किस हद तक सुगम हुआ है. प्रस्तुत है जेपी के गांव से लवकुश सिंह की स्पेशल रिपोर्ट

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जयप्रकाशनगर (कोड़हरा नौबरार) एक ऐसा गांव है, जहां की धरती को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर अपना तीर्थ मान चुके थे. जानकार बताते हैं कि जब जेपी आखरी बार अपने गांव आए थे, तभी उन्होंने इस गांव का जिम्मा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के कंधों पर डाल दिए थे. दशहरे के दिन ही 11 अक्टूबर को जेपी की जयंती है. यह अवसर शायद ही कभी आया हो, जब जेपी जयंती और विजय दशमी सेम-सेम डे हो. इस बार दशहरे की धूम के बीच जेपी भी हर जगह नदारद हैं. यूपी या बिहार सीमा में कहीं भी जयंती मनाने की कोई तैयारी नहीं दिख रही है. इन सब से अलग हम विकास को आधार मान उसी महापुरूष के गांव जयप्रकाशनगर की एक पड़ताल करें, तो हमें मिलता है कि यहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध जरूर हैं, किंतु बेहतर हाल में नहीं हैं. यही सुविधाएं यदि पूरी तरह जीवित हाल में हो जांए, तो यह गांव जिले में एक अलग स्थान स्थापित कर सकता है.

ggic-photo

शिक्षा का हाल

यहां छात्र-छात्राओं के पढ़ने के लिए दो अलग-अलग कॉलेज हैं. प्रभावती देवी स्मारक राजकीय बलिका इंटर कालेज व जेपी इंटर कॉलेज. दोनों विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं का घोर अभाव है. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लगभग 750 छात्राओं पर मात्र तीन शिक्षिकाओं की तैनाती है, वहीं जेपी इंटर कॉलेज में चार शिक्षकों पर 450 छात्र हैं. दोनों में शिक्षक शिक्षिकाओं की तैनाती की मांग लंबे समय से चल रही है, किंतु संबंधित विभाग को इसकी कोई चिंता नहीं है. यहां दो पूर्व माध्यमिक विद्यालय, और 12 प्राथमिक विद्यालय भी है. इसमें टोला काशीराय को छोड़कर बाद बाकी सभी में तैनात शिक्षकों की लापरवाही बेहिसाब है. यदि इन विद्यालयों में शिक्षा मित्रों की तैनाती नहीं होती या शिक्षा मित्र इन विद्यालयों में न जांए तो यहां अधिकांश विद्यालय हर दिन बंद ही नजर आएंगे.

jpn-pani-tanki

पीने योग्य नहीं है टंकी का पानी

इसी पंचायत के दलजीत टोला में एक पानी टंकी भी है. इससे संपूर्ण पंचायत में पानी का सप्लाई दिया जाता है, किंतु किसी भी घर के लोग इसका पानी पीने में यूज नहीं करते. वजह कि इस टंकी के पानी को साफ करने के लिए आज तक डोजर मशीन नहीं लगाया है. इसके पानी को लोग सिर्फ नहाने और अन्य कार्यों में यूज करते हैं.

bst-bandh-02

गांव की सड़कें, नाली और यातायात के साधन

इस पंचायत में गांव के अंदर की सड़कों का हाल बहुत ही बुरा है. पीच हो या खड़ंजा सब जगह-जगह उखड़ गई है. किसी भी गांव में नाली का निर्माण भी अभी तक नहीं कराया गया है. लिहाजा हर गांव में पानी निकास की समस्या भी काफी जटिल है. यातायात के साधनों में यहां प्राइवेट जीप और बसें जरूर चलती हैं, किंतु सरकार की ओर से यहां जेपी के नाम पर कोई सरकारी बस, लोहिया बस आदि आज तक नहीं चलायी गई. जबकि गांव के लोग यहां से लोहिया बस चलाने की मांग लंबे समय से करते रहे हैं. हां, बिहार की ओर से इस गांव में एक सरकारी बस जरूर दी गई है, जो प्रतिदिन सिताबदियारा से पटना तक सफर करती है.

अटल ने आदर्श, यूनेस्को ने हेरिटेज विलेज का दिया था नाम

ग्राम पंचायत कोड़हरा नौबरार (जयप्रकाशनगर) को वर्ष 2002-03 में जेपी जयंती समारोह के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने आर्दश ग्राम, वहीं यूनेस्कों ने इसे हेरिटेज विलेज घोषित कर इसके समुचित विकास का खाका तैयार किया था. यह बात अलग है कि उन वादों के मुताबिक इस पंचायत की तस्वीर आज तक नहीं संवर सकी. पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के निधन के बाद तो शीर्ष नेताओं ने इस गांव से अपना नाता ही तोड़ लिया. आज चंद्रशेखर के बदौलत ही इस पंचायत के जयप्रकाशनगर में पांच हजार पुस्‍तकों का संग्रह वाला पुस्‍तकालय, जयप्रकाश नारायण स्‍मारक प्रतिष्‍ठान,जेपी नारायण ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र, विद्युत सब स्‍टेशन, पुलिस चौकी, सीएचसी आदि सब मौजूद हैं.

 

Related

Tags: कोड़हरा नौबरार जयप्रकाशनगर

Post navigation

Previous: ज्ञानेंद्र वर्मा अपना दल बलिया के जिलाध्यक्ष मनोनीत
Next: गदकाः शक्ति के दरबार में शौर्य का प्रदर्शन

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.