पेड़ से गिरा किशोर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदायर गांव निवासी मदन राम का 16 वर्षीय पुत्र चंदन मंगलवार को दोपहर में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया. परिवार वाले आनन फानन में उसे सिकंदरपुर चिकित्सालय पहुंचाए, जहां से गंभीर स्थिति होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

लेटेस्ट अपडेट