चांदपुर गांव में खाना पकाती महिला झुलसी

  • परिवार वालों ने बताया गैस सिलिंडर की पाइप फटने से हुआ हादसा

बैरिया : थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी रिंकू देवी(32) पत्नी अरविंद यादव संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की शाम को बुरी तरह झुलस गई.

मौके पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने विवाहिता को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया उक्त महिला लगभग 90% जल चुकी है. उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज जा चुका है.

महिला के परिवार वालों ने बताया कि गैस सिलेंडर की पाइप फटने के कारण खाना बनाते समय आग लग गई. इस वजह से वह झुलस गयी. झुलसी हुई महिला के दो पुत्र सात वर्षीय आदित्य और दो वर्ष का हिमांशु हैं.