Skip to content
7 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

Primary Menu
  • जिला जवार
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • UP लाइव
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • स्क्रीन TASTE
  • देश दुनिया
    • बहरवासू
    • स्वास्थ्य
Watch Video
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • चोरों ने तीन दुकानों के ताले चटकाएं, मारपीट में दो दर्जन घायल
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

चोरों ने तीन दुकानों के ताले चटकाएं, मारपीट में दो दर्जन घायल

मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी चट्टी पर अज्ञात चोरों ने बुधवार को एक ही रात तीन दुकानों जनरल स्टोर, सर्राफा दुकान और कॉमन सर्विस सेंटर का ताला तोड़कर उसमें रखा सारा सामान चुरा लिए.
News Desk 28 May, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बांसडीह (बलिया)। मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी चट्टी पर अज्ञात चोरों ने बुधवार को एक ही रात तीन दुकानों जनरल स्टोर, सर्राफा दुकान और कॉमन सर्विस सेंटर का ताला तोड़कर उसमें रखा सारा सामान चुरा लिए. सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष मनियर नागेश उपाध्याय ने छानबीन शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार पुत्र रामप्रीत यादव निवासी निपनिया का कॉमन सर्विस सेंटर का दो बैटरी, एक इनवर्टर, लैपटॉप, डेस्कटॉप, लैमिनेशन मशीन, प्रिंटर मुनीलाल पासवान पुत्र सुदामा पासवान निवासी सरकंडा का सर्राफा की दुकान तोड़कर चांदी सोने के जेवर, इनवर्टर, बैटरी, जय नंद यादव पुत्र विशेश्वर चौधरी निवासी निपनिया का जनरल स्टोर की दुकान को तोड़कर सर्फ, क्रीम सहित जनरल स्टोर का करीब पंद्रह हजार रुपये का सामान चोरों ने चुरा लिया. सभी पीड़ित पक्षों की तरफ से मनियर थाने में तहरीर दी गई है. तीन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनियर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मौके पर गया था. मामले की छानबीन की जा रही हैं. जल्द ही चोरों का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

मारपीट की तीन वारदातों में दो दर्जन घायल


मनियर क्षेत्र के पिलूई मे गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर मनियर गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस वारदात में एक पक्ष से नरेंद्र राजभर (40 वर्ष) व शिवजी राजभर (35) पुत्र सरीखा राजभर व दूसरे पक्ष से बृजेश बंसफोर (32) पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र बंसफोर, चंद्रमा (50) व शिवमूरत (45) वर्ष पुत्र स्वर्गीय गुलाब बंसफोर, चांद तारा (40) पत्नी शिवमूरत बंसफोर घायल हो गईं. दोनों पक्षों की तरफ से मनियर थाने को सूचना दे दी गई है. घटना के सम्बन्ध मे बताया जाता है कि झोपड़ी की टाट बांधने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है. जिसमे धारदार हथियार भी चले. पुलिस कारवाई मे जुटी हुई है.

नगरा बाजार के रोशनशाह दाता की मजार के सामने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस विवाद में चार लोग घायल हो गए. इस घटना में एक पक्ष के असलम (50), उनके दो लड़के और दूसरे पक्ष के भुवर (40) घायल हो गए.

दोकटी में मछली बेचने को लेकर बुधवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इन घटनाओं में दोनों पक्ष से पांच महिलाएं समेत कुल 11 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में सत्यदेव पुत्र (49), छोटक (25), भागमनी (30), अवधेश (27), सोनू (24), नीलम (22), गूंजा (20), संजीत (23), उपेंद्र (19), रबड़ (55), सोना (48) पत्नी रबड़ व पार्वती पुत्री रबड़ तुरहा हैं.

अगलगी में आधा दर्जन झोपड़ियां राख

रेवती थाना क्षेत्र के भोपालपुर ग्राम सभा के गोबरही टोला में गुरुवार को दिन में अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते तीन परिवारों की आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियों सहित हजारों रुपये का घर गृहस्थी का सभी सामान जल कर नष्ट हो गया. जयकिसुन यादव के घर से अचानक आग की लपटें निकलनी शुरू हुई जो देखते-देखते आस-पास के घरों में फैल गई और जयकिसुन यादव, हरिकिसुन यादव व बलिराम यादव की आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियों सहित घर गृहस्थी का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया.

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत


बांसडीहरोड स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास एक महिला ट्रेन की ट्रेन की चपेट में आऩे से मौत हो गई. बताया जाता है कि गुरुवार को अंजू देवी (30 वर्ष) पत्नी अलगू तुरहा निवासी शेर (सेरियां) अपने घर से सुबह से ही लापता थी. घर वाले उसकी खोजबीन में जुटे थे तभी इस हादसे की सूचना मिली. सूचना पाकर पंहुचे घरवालों ने जाकर देखा तो महिला अंजू ही थी. परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

चारपहिया की चपेट में आए दो साइकिल सवारों की मौत

गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहाचवर खुर्द चौहान बस्ती के पास गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में दो साइकिल सवारों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया-रसड़ा मार्ग जाम कर दिया. सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है. बताया जाता है कि सिंहाचवर खुर्द निवासी अशोक चौहान (47), रसड़ा के सरदासपुर निवासी दीपू (38) तथा सिहाचंवर खुर्द निवासी शोभनाथ (53) साइकिल से जा रहे थे, तभी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में अशोक और दीपू की मौत हो गयी, जबकि शोभनाथ घायल बताए जा रहे हैं.

About the Author

News Desk

Subscriber

View All Posts

Related

Tags: अगलगी चोरी दोकटी पुलिस बलिया बांसडीह मनियर मारपीट रेवती शेर

Post navigation

Previous: वर्चुअल कोर्ट से होंगें न्यायिक कार्य
Next: कोरेंटाइन सेंटरों में सहूलियतों का अभाव है परेशानी का सबब

ये भी पढ़ें

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित
  • Ballia-नेपाल आपदा में बलिया का युवक लापता, शादी के एक माह बाद ही रोजगार के लिए चला गया था गोविंद

You may have missed

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026
DM Ballia Divyang ko tricycle
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

General Desk 6 September, 2026
  • जिला जवार
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • UP लाइव
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • स्क्रीन TASTE
  • देश दुनिया
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.