Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • वर्चुअल कोर्ट से होंगें न्यायिक कार्य
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

वर्चुअल कोर्ट से होंगें न्यायिक कार्य

जिला जज गजेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्यारह न्यायालय खुलना शुरू हो गया है. साथ ही वादी, प्रतिवादी व जनसामान्य की परेशानियों को दूर करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर व ईमेल आई जारी किया गया.
News Desk 28 May, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

समस्त न्यायिक कार्य सामाजिक दूरी के साथ किये जायेंगे सम्पादित

बलिया। जिला जज गजेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्यारह न्यायालय खुलना शुरू हो गया है. साथ ही वादी, प्रतिवादी व जनसामान्य की परेशानियों को दूर करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर व ईमेल आई जारी किया गया. इस कोई भी जनसामान्य अपनी परेशानियों से सम्बंधित हेल्पलाइन नम्बर पर बात कर सकता है अथवा ईमेल पर अपना प्रार्थना पत्र भेज सकते है. यह हेल्प लाईन न0 9919043111 व ईमेल आईडी dlsaballia@gmail.com है।
.

कोर्ट में समस्त न्यायिक कार्य समाजिक दूरी को बनाये रखते हुए सम्पादित किये जायेंगे. उक्त समाजिक दूरी को देखते हुये दीवानी न्यायालय के सेन्ट्रल हाल में वर्चुअल कोर्ट की स्थापना की गयी है. इसमें कैमरा व स्पीकर लगा हुआ है. सम्बन्धित अधिवक्ता अपने निचिश्त समय पर उक्त वर्चुअल कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं. न्यायिक अधिकारी अपने चेम्बर में लेपटाप के माध्यम से वर्चुअल कोर्ट रूम से कनेक्ट होते हैं. सभी अधिवक्ता व वादकारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगें और मास्क अनिवार्य रूप से लगायेंगे.

कार्य प्रात: 07 बजे से 10 बजे तक होगा.
ये कोर्ट कर रही है कार्य


सत्र न्यायाधीश, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम/ अपर सत्र न्यायाधीश, बलिया, विशेष न्यायाधीश, (ई0सी0 एक्ट) अपर सत्र न्यायाधीश, बलिया, विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)/ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या- 08, विशेष न्यायाधीश (एन0डी0पी0एस0 एक्ट)/ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या- 09, विशेष न्यायाधीश (गैंगेस्टर एक्ट)/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-05, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, सिविल जज (सि0डि0), सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी, सिविल जज (जू0डि0) पश्चिमी है।
.

इन वादों पर होगी सुनवाई

अर्जेन्ट प्रकृति के वादों पर सुनवाई होगी, जिसमें  लम्बित एवं नवीन जमानत प्रार्थना पत्र, लम्बित एवं नवीन अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र, पुलिस द्वारा मांगी गयी वारेन्ट, 82/83 की कार्यवाही, 164 Cr.PC के अन्तर्गत लिखे जाने वाले बयान, रिमाण्ड/ विचाराधीन बन्दियों से सम्बन्धित अन्य न्यायिक कार्य तथा बहस जैसी कार्यवाहियां सम्मिलित हैं.

अब मिठाई, फ़ास्टफ़ूड और बेकरी की दुकानें भी खुलेंगी

सिर्फ होम डिलीवरी तथा पैकेटिंग के रूप में ही होंगी बिक्री

लॉकडाउन के दौरान नगर क्षेत्र में अब मिठाई की दुकान, पिज्जाहट, फ़ास्ट फ़ूड तथा बेकरी की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है, बशर्ते उनको प्रशासन की ओर से जारी शर्तों का पालन करना होगा. अगर किसी ने उल्लंघन किया तो अनुमति स्वतः निरस्त हो जाएगी और उलंघन करने वाले पर दण्डात्मक कार्रवाई भी होगी.

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव ने बताया कि इन दुकानों को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच खोला जा सकता है. शर्त ये होगी कि दुकान के अंदर किसी भी ग्राहक को बैठाकर सेवा नहीं दी जाएगी. सिर्फ होम डिलीवरी तथा पैकेजिंग के रूप में ही बिक्री की जा सकेगी. सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा जाना जरूरी होगा. इसके लिए दुकान के सामने पर्याप्त बैरिकेडिंग तथा पर्याप्त दूरी के अंतराल पर गोल घेरा बनाकर ग्राहक को खड़ा कराने की व्यवस्था करनी होगी.

सैनिटाइजर तथा हैंड ग्लब्स व मास्क का प्रयोग स्वयं तथा वहां कार्यरत सभी कार्मिकों को करना होगा. सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप तथा आयुष कवच को दुकान मालिक तथा वहां के सभी कार्मिक के फोन में डाउनलोड रहना चाहिए. ग्राहकों को भी मास्क लगाने तथा इन एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए लगातार प्रेरित करना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर इसमें किसी भी शर्त का उल्लंघन हुआ तो उस स्थिति में अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी और संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी होगी.

शराब दुकानों पर नाबालिगों की भीड़ रोकने को भेजा पत्र

शराब, बीयर व ठेकों की दुकानों पर नाबालिग की मौजूदगी की शिकायते मिल रही थी. इस बात गंभीरता से लेते हुए न्यायपीठ बाल कल्याण समिति बलिया के न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी को आज पत्र लिखकर अविलम्ब रोकने को कहा है. आजकल लॉकडाउन के समय शराब और बीयर की दुकान पर नाबालिग देखे जा रहे है.

न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने जिला आबकारी अधिकारी से कहा है कि किसी भी स्थिति मे 18वर्ष से कम आयु के बालक को शराब के खरीद बिक्री प्रतिबंधित का बोर्ड अवश्य लगवाएं. न्यायिक सदस्य राजू सिह ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बालक को शराब बेचना, बिकवाना व खरीदवाना तस्करी करने के लिये उपयोग करना दण्डनीय अपराध है.

किशोर न्याय अधिनियम 2015 कि धारा -77,78 के तहत दोषियों को सात वर्ष कि सजा व एक लाख रुपये जुमार्ना का प्रावधान है. साथ ही समिति के न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने पुलिस अधीक्षक महोदय पत्र लिखकर सुचित किया है कि थानाध्यक्ष को अपने स्तर से निदेशित करें की शराब की दुकानों पर नाबालिग से खरीद बिक्री पर अपने अपने क्षेत्र मे शक्ति पुवक रोक लगाएं.

Related

Tags: कोरोना वायरस मिठाई वर्चुअल कोर्ट शराब

Post navigation

Previous: गोरखपुर के बाद अब बलिया में भी मरे चमगादड़ मिले
Next: चोरों ने तीन दुकानों के ताले चटकाएं, मारपीट में दो दर्जन घायल

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.