Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • जन चौपाल में ग्रामीणों ने खुल कर किए सवाल, मुख्य अतिथि ने संयम व सलीके से दिया जवाब
  • Uncategorised

जन चौपाल में ग्रामीणों ने खुल कर किए सवाल, मुख्य अतिथि ने संयम व सलीके से दिया जवाब

बैरिया ब्लाक के दुर्जनपुर गांव में लगा भाजपा का जन चौपाल
General Desk 10 June, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बैरिया ब्लाक के दुर्जनपुर गांव में लगा भाजपा का जन चौपाल

बैरिया(बलिया)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम अंतर्गत शनिवार की देर शाम बैरिया विकास ब्लाक के दुर्जनपुर में जन चौपाल का आयोजन हुआ. जनचौपाल में अधिकारी व कर्मचारियों ने विभिन्न योजनाओं से कराए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दिया. यहां के जन चौपाल की खासियत यह रही कि आम लोग मुख्य अतिथि व अधिकारियों से जब तक संतुष्ट नही हुए सवाल पर सवाल करते रहे.

चौपाल के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य मुक्तेश्वर सिंह ने केन्द्र व राज्य सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दिया. साथ ही चौपाल के समापन के बाद दलित के घर भोजन कर दलितों को आश्वासन दिया कि भाजपा ऊंच-नीच में भेदभाव नही करती है.भाजपा सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम करने में विश्वास रखती है.
जनचौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मुक्तेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदीजी के नेतृत्व में चार वर्षों के कार्यकाल में तमाम विकास किया गया है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि चार वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर 80 फीसदी अंकुश लग गया है. वहीं योगीजी के सवा साल के कार्यकाल में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को चलाया गया है. चौपाल में उपस्थित लोगों द्वारा कई सवाल उठाए गए. सिंह ने लोगों के सवालों का संयम न सिर्फ जवाब देकर संतुष्ट किया, बल्कि दो दर्जन से अधिक योजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त करने के टिप्स भी दिए.

बैरिया कृषि अधिकारी सुशील यादव ने कहा कि किसान आधार कार्ड के साथ आन लाइन अपना पंजीकरण करा लें. आसानी से खाद बीज मिल जाएगा. खाद बीज का अनुदान किसानों के सीधे खाते में जाएगा. जानकारी दिया कि मौजूदा समय मे मक्का का बीज पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है. यह भी जानकारी दिया कि 11 जून को कैम्प लगाकर फसल बीमा का पंजीकरण किया जाएगा. फसल बीमा एसबीआई लाइफ इन्सुरेंस के द्वारा किया जा रहा है.

चौपाल के समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि मुक्तेश्वर सिंह के नेतृत्व में भाजपाईयों ने पुरानी बस्ती निवासी दलित रविन्द्र पासवान के घर भोजन किया. दलितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा दलितों का हितैषी है. दलितों के उत्थान के लिए कई योजनाओं को संचालित किया गया है. चौपाल को भाजपा के मण्डल अध्यक्ष विजयबहादुर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, संयोजक सुधांशू तिवारी, रामाशंकर सिंह, कृषि तकनीक शेषनाथ चौरसिया, रोजगार सेवक अभषेक सिंह, पूर्व सैनिक धीरेन्द्र सिंह आदि ने सम्बोधित किया. इस मौके पर राधेश्याम तिवारी, धीरज तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, रणजीत वर्मा, सुधाकर प्रजापति, विमल पटेल, डब्लू सिंह, नथुनी यादव आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे.

चौपाल व दलित के घर के भोज के बाद मुख्य अतिथि ने दुर्जनपुर जन चौपाल के वास्तविक आयोजन पर चौपाल संयोजक भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुधांशु तिवारी को विशेष रूप से बधाई देकर उत्साह वर्धन किया.

Related

Tags: जन चौपाल दुर्जनपुर बैरिया भाजपा मुक्तेश्वर सिंह

Post navigation

Previous: भाजपा विधायक व उनके कार्यकर्ताओं पर सपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट का आरोप, थाने पर दोनों पक्ष से पड़ी तहरीर
Next: आज भी सटीक हैं मौसम भविष्यवाणी की परम्परागत विधियाँ: डा.गणेश पाठक

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.