Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • आज भी सटीक हैं मौसम भविष्यवाणी की परम्परागत विधियाँ: डा.गणेश पाठक
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

आज भी सटीक हैं मौसम भविष्यवाणी की परम्परागत विधियाँ: डा.गणेश पाठक

मौसम की भविष्यवाणी हेतु कोई सामान्य सिद्धांत विकसित नहीं किया जा सका है
General Desk 10 June, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। मौसम का पूर्वानुमान एक जटिल प्रक्रिया है. कारण कि मौसम के तत्व एवं किसी स्थान में उनकी स्थिति अत्यधिक परिवर्तनशील होती है. फलतः मौसम की भविष्यवाणी हेतु कोई सामान्य सिद्धांत विकसित नहीं किया जा सका है, और न ही मौसम की भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक हो पाती है. हम लोग जैसे भूगोल के विद्यार्थी तो मात्र आकलन ही प्रस्तुत करते हैं. यद्यपि कि आजकल मौसम विज्ञानियों द्वारा उपग्रहों के माध्यम से मौसम की सटीक भविष्यवाणी भी की जाने लगी है.
किन्तु यहां पर मैं यह कहना चाहता हूं कि हमारी जो परम्परागत विधियां या अनुभव हैं, उनसे मौसम की भविष्यवाणी बहुत हद तक सच साबित होती है. महाकवि घाघ की कहावतें आज भी मौसम की भविष्यवाणी में सच साबित हो रही हैं. हमारे ग्रामीण समाज में आज भी ऐसे अनुभवीं किसान हैं जो पशु- पक्षियों के व्यवहार से, बादलों के स्वरूप से, हवा के रूख से एवं जल स्रोतों के घटाव- बढ़ाव से मौसम की सटीक भविष्यवाणी करते हैं.
यहां पर घाघ-भण्डरी की कहावतों में छिपी मौसम की भविष्यवाणी को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है ताकि आम जनता इससे प्रभावित हो सकें.
रोहिणी बरसे मृग तवे,
कुछ- कुछ आदरा जाय.
कहे घाघ सुन भण्डरी,
स्वान भात न खाय.
अर्थात यदि रोहिणी नक्षत्र में वर्षा हो जाय और मृगडाह नक्षत्र में खूब तपन हो तो आर्द्रा नक्षत्र में कुछ दिन बीत जाय तो इतनी अधिक वर्षा होती है कि चावल खूब पैदा होता है, और कुत्ता भी भात को नहीं पूछता है.
वायु चलेगी उत्तरा,
माड़ पियेंगे कुत्तरा.
अर्थात वर्षा ऋतु में यदि उत्तरी वायु प्रवाहित हो तो वर्षा अच्छी होगी, जिससे चावल की खेती भी अच्छी होगी और कुत्ते मांड़ पियेंगे.
वायु चलेगी पुरवा,
पियो माड़ का परवा.
अर्थात वर्षा ऋतु में यदि पुरवी हवा बहती हो तो बारिश अच्छी होती है. जिससे धान की खेती भी अच्छी होती है.
अवाझार चलै परवाई,
तब जानो वर्षा ऋतु आई.
अर्थात् यदि लगातार पूर्वी हवा प्रवाहित हो तो समझना चाहिए कि वर्षा ऋतु आ गयी.
उलटा बादर जो चढ़े,
विधवा खड़ी नहाय.
घाघ कहे सुन भण्डरी,
वह बरसे वह जाय.
अर्थात् यदि बादल उलटी दिशा में चलते हों और विधवा औरत खड़ी होकर स्नान करे तो यह समझना चाहिए कि वर्षा अवश्य होगी और वह विधवा औरत भी किसी के साथ निकल जायेगी.
उलटे गिरगिट ऊंचे चढ़े ,
बरखा होइ भूईं जल बढ़े.
अर्थात यदि गिरगिट ऊंचे स्थान पर उलटा चढ़ता हो तो निश्चित ही वर्षा होगी और पृथ्वी पय जल में वृद्धि होगी.
उत्तर चल के बदरा,
करे दखिन निशान.
कह दो अहिरा से
ऊपर करे बंथान.
अर्थात यदि बादल उत्तर की तरफ चलकर पुनः दक्षिण की तरफ रूख कर ले तो निश्चित वर्षा होगी.
ढ़ेले ऊपर चिल्ह जो बोलै,
गली गली में पानी डोले.
अर्थात् यदि खेत में ढेले के ऊपर बैठ कर चिल्ह पक्षी बोलती है, तो इतनी अधिक वर्षा होगी कि पानी गली गली में बहेगा.

Related

Tags: डा. गणेश पाठक प्रासंगिकता बलिया मौसम की भविष्यवाणी

Post navigation

Previous: जन चौपाल में ग्रामीणों ने खुल कर किए सवाल, मुख्य अतिथि ने संयम व सलीके से दिया जवाब
Next: रसड़ा सीएचसी पर भाजयुमो का धावा, मिली खामियां, हटाए गए चिकित्साधिकारी

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.