प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण दो महिला पहलवानों की कुश्ती रही जिसमे बलिया की महिला पहलवान सुरभि सिंह ने पुष्पा गोरखपुर को हराया.
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण दो महिला पहलवानों की कुश्ती रही जिसमे बलिया की महिला पहलवान सुरभि सिंह ने पुष्पा गोरखपुर को हराया.
बलिया. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु ‘ ने उद्योग बंधुओ और व्यापारिक बंधुओं के साथ कलेक्टरेट सभागार में बैठक की.
बिल्थरारोड (बलिया). उभांव थाना क्षेत्र के 6 होमगार्डों का रविवार को रिटायर होने पर भावभीनी विदाई दी गई.
बलिया. ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी 27 फरवरी को बलिया आ रहे हैं. इसको लेकर भाजपा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया.
रसड़ा(बलिया) कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा पेट्रोल पंप के समीप इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया.
बलिया. सन् 1942 में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कुछ दिनों के लिए स्वतंत्र हुए बलिया के इतिहास पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म बनेगी.
बिल्थरारोड, बलिया. तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बनकरा में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शनिवार को तारकेश्वर नाथ आश्रम पर हर साल की भांति इस साल भी गरीब असहाय एवं अनाथ पांच जोड़े वर वधू का विवाह तारकेश्वर नाथ आश्रम के संस्थापक तारकेश्वर सिंह द्वारा हिंदू रीति रिवाज के विधि द्वारा भगवान शंकर को साक्षी मानकर विवाह संपन्न कराया गया.
सिकन्दरपुर (बलिया). तहसील क्षेत्र के लीलकर गांव में श्री श्री 1008 परमहंस गंगाधर शास्त्री जी महाराज के मूर्ति अनावरण के अवसर पर आयोजित 9 दिवसीय श्री पंच कुंडीय विष्णु महायज्ञ का समापन 18 फरवरी दिन शनिवार को भव्य भंडारे व प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ.
बिल्थरारोड (बलिया). महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों का रेला शिवालयों पर लगा रहा लगा रहा.
बांसडीह, बलिया. महाशिवरात्रि पर बाबा भूटेश्वर नाथ मंदिर बांसडीह से लुगरी सेवा समिति की ओर से शनिवार को भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई. शाम को शिव विवाह का आयोजन हुआ.
बलिया. सब मिशन आॅन एग्रीकलचर मैकेनाइजेशन योजना के सामान्य संचालन हेतु प्रक्रिया का निर्धारण के क्रम में कृषि यंत्रो/कृषि रक्षा उपकरणों/कस्टम हायरिंग सेन्टर/फार्म मशीनरी बैंक के सत्यापन के समय इस शासनादेश की तिथि 13 फरवरी के उपरान्त उप कृषि निदेशक के द्वारा सत्यापन से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाय कि कृषि यंत्रों के क्रय हेतु फर्मो को शतप्रतिशत धनराशि का भुगतान लाभार्थी के स्वयं के खाते से ही किए जाने पर ही अनुदान के भुगतान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय. इसकी पुष्टि हेतु साक्ष्य भी प्राप्त किये जायें.
नरहीं, बलिया.गड़हांचल में महाशिवरात्रि के दिन पूरा इलाका हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा. सभी शिवालयों पर रात में ही शिवभक्त जलाभिषेक करना शुरू कर दिए.
महाशिव रात्रि के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बैरिया द्वारा परमपिता परमात्मा त्रिमूर्ति शिव के साथ लक्ष्मी नारायण की भव्य झांकी निकाली गई. झांकी को नायब तहसीलदार अजय बीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
स्वतंत्रता के असहयोग आंदोलन में बलिया के प्रथम शहीद पंडित रामदहीन ओझा के स्मृति दिवस पर आज बलिया और उनकी जन्मस्थली बाँसडीह में स्थापित प्रतिमाओं पर विभिन्न राजनीतिक तथा सामाजिक सगठनों के लोगों द्वारा माल्र्यापर्ण कर उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया.
इस अवसर पर अपने उदबोधन में गोरक्षप्रांत के सहप्रांत कार्यवाह विनय जी ने बताया कि आज संचलन के दौरान यह देखने को मिला कि जितनी संख्या हमारी थी उससे ज्यादा संख्या हमें हर्षित मुद्रा में देख रही थी.
सहतवार (बलिया ). महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को स्थानीय पंच मन्दिर से भव्य ऐतिहासिक शिव बरात एवं झांकी निकाली गयी जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत में चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू द्वारा ब्रम्हा, विष्णु महेश रुप धरे कलाकारों की आरती उतार कर माल्यार्पण किया गया.
हल्दी, बलिया. महा शिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार के दिन हल्दी माल्दह टोला स्थित पुरातन शिव मंदिर से शिव भक्त कमेटी के युवकों द्वारा शिव बारात निकाली गयी.
महाशिवरात्रि पर विशेष
दैत्यराज बलि के बलि याग में स्थापित किया गया था, बाबा बलिश्वर नाथ का शिवलिङ्ग विग्रह जिन्हें अब बाबा बालेश्वरनाथ कहा जाता है
बलिया नगर के पुराधिपति बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी आज
यहां चांदी के अरघे में रजत आवृत्त लिंग विग्रह का दर्शन-स्पर्श पूजन कर भक्त होंगे त्रितापों से मुक्त
बलिया. सहायक आयुक्त औषधि द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने मिठाई के दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिये और सफाई को लेकर सम्बंधित दुकानदारों को जरूरी निर्देश दिये.
बिल्थरारोड (बलिया).सीयर ब्लाक के ग्राम सभा कुशहा भाड़ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना के तहत शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाकर गांव की समस्याओं का गांव में ही समाधान का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने ग्राम सभा में होने वाले समस्याओं के बारे में आये नोडल अधिकारियों को अवगत कराया.