बिल्थरारोड (बलिया). उभांव थाना क्षेत्र के चौकियां मोड़ से नगरा राज्य मार्ग पर ग्राम सभा अवायां पंचायत भवन के समीप गुरुवार को करीब साढे 10 बजे दो बाइक के टक्कर में एक ही बाईक पर सवार दो युवक में से एक की मौके पर ही मौत हो गई.
बिल्थरारोड (बलिया). उभांव थाना क्षेत्र के चौकियां मोड़ से नगरा राज्य मार्ग पर ग्राम सभा अवायां पंचायत भवन के समीप गुरुवार को करीब साढे 10 बजे दो बाइक के टक्कर में एक ही बाईक पर सवार दो युवक में से एक की मौके पर ही मौत हो गई.
रसड़ा (बलिया). कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा पेट्रोलपंप के समीप बुधवार की सायं अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साईकिल सवार युवक की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
बलिया. उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत नायक ने बताया है कि भृगु आश्रम के पास एनएच -31 पर अतिक्रमण कर लिया गया है जिसकी जांच उप जिलाधिकारी के द्वारा की गई है और उसका चिन्हांकन भी कर लिया गया है.
बेल्थरा रोड (बलिया). प्रस्तावित ग्राम न्यायालय के समर्थन में बिल्थरारोड के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने एकजुटता दिखाई और ग्राम न्यायालय के समर्थन में बुधवार को तहसीलदार ओमप्रकाश पांडे को लिखित ज्ञापन सौंपा.
बिल्थरा रोड, बलिया. जिला पंचायत डाक बंगला पर बुधवार को फलदार वृक्षों की नीलामी का कार्य संपन्न हुआ.
बैरिया, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापार भुआल छपरा गांव में फेंकू ब्रम्ह बाबा के समीप बुधवार की सुबह पड़ोसियों में गम्हार के पेड़ की टूटी डाली पर अपना अपना मालिकाना हक जताने को लेकर दोनों तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग की गयी.
बलिया: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को जिला राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि इस पुस्तकालय का जीर्णोद्धार करा कर बेहतर से बेहतर बनाया जाए.
बांसडीह, बलिया. यूपी सरकार की बजट पर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व सपा के कद्दावर नेता राम गोविंद चौधरी ने वर्तमान बजट 2023-24 को जनता को छलने वाला, दिवास्वप्न दिखाने वाला वास्तविक विकास से कोसों दूर रहने वाला बताया है.
बलिया. प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट को लेकर विपक्षी दलों खासकर सपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय “कान्हजी” ने कहा कि वैसे तो पूरे उत्तर प्रदेश के लिए बजट में कुछ भी नहीं है लेकिन बलिया को और भी अधिक निराशा हुई है. यह बजट जिले के लिए शून्य है.
बलिया. राष्ट्रीय सेवा योजना, श्री मुरली मनोहर टाउन स्नाकोत्तर महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने व्यायाम किया तत्पश्चात पूरे विद्यालय की सफाई का कार्य किया.
बलिया में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे जल्द लेगा मूर्त रूप
2022 में ही मंत्री नितिन गडकरी ने दे दी थी हरी झंडी
मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी सौ दिन के कार्ययोजना में किया था शामिल
बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 कल्पलता पांडेय के मार्गदर्शन व शैक्षणिक निदेशक डॉ पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में जननायक चद्रशेखर विश्विद्यालय में व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे 15 दिवसीय (06 – 22/02/2023) बेसिक अकाउंटिंग कोर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ.
बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 कल्पलता पांडेय के मार्गदर्शन व शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में जननायक चद्रशेखर विश्विद्यालय के कौशल प्रशिक्षण सभागार में व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय सोलर लैंप निर्माण व विपणन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव नरेन्द्र पाल राणा द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्वोधन में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया कि यह कार्यक्रम नालसा योजना के तहत आयोजित किया गया है.
बिल्थरारोड (बलिया). उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्थरारोड- नगरा राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम करीब 6 बजे एक ट्रैक्टर तथा बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में बुलेट सवार तीन युवक बुरी तरह चोटिल हो गए
बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में मंगलवार 21 फरवरी 2023, दिन मंगलवार को G–20 “इन्क्लूसिव ग्रोथ एवं पार्टिसिपेटरी डेवलपमेंट” विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
प्राचार्य राजेश्वर कुमार ने परीक्षा का निरीक्षण किया तथा शांतिपूर्ण परीक्षा पर संतोष व्यक्त किया. केंद्र व्यवस्थापक डॉ. शिवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा 31 मार्च तक चलेगी.
बलिया. सचल खाद्य प्रयोगशाला वैन (फूड सेफ्टी आन व्हील) जिले में 21 से 24 फरवरी तक रहकर खाद्य कारोबारकर्ताओं, विद्यालयों के छात्रों व आम नागरिकों को मिलावट के प्रति जागरूक करेगी.
बलिया: विधानसभा चुनाव के दौरान कटहर नाले के कायाकल्प को लेकर परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के द्वारा किए गए घोषणा पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है.
बलिया. सोमवार को महिला कल्याण विभाग, बलिया द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में महिला जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.