Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • महाशिवरात्रि पर विशेष- बलिया नगर के पुराधिपति बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी आज
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive

महाशिवरात्रि पर विशेष- बलिया नगर के पुराधिपति बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी आज

महाशिवरात्रि पर विशेष दैत्यराज बलि के बलि याग में स्थापित किया गया था, बाबा बलिश्वर नाथ का शिवलिङ्ग विग्रह जिन्हें अब बाबा बालेश्वरनाथ कहा जाता है बलिया नगर के पुराधिपति बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी आज यहां चांदी के अरघे में रजत आवृत्त लिंग विग्रह का दर्शन-स्पर्श पूजन कर भक्त होंगे त्रितापों से मुक्त
Assignment Desk 18 February, 2023 1 minute read
MahaShivaratri_04

महाशिवरात्रि पर विशेष

  1. दैत्यराज बलि के बलि याग में स्थापित किया गया था, बाबा बलिश्वर नाथ का शिवलिङ्ग विग्रह जिन्हें अब बाबा बालेश्वरनाथ कहा जाता है.
  2. बलिया नगर के पुराधिपति बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी आज
  3. यहां चांदी के अरघे में रजत आवृत्त लिंग विग्रह का दर्शन-स्पर्श पूजन कर भक्त होंगे त्रितापों से मुक्त

 

बलिया. इस पौराणिक शिवालय के बारे में अध्यात्मतत्ववेत्ता साहित्यकार डाॅ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि पौराणिक आख्यानों और श्रुति प्रमाणों के अनुसार इस बालुकामय शिवलिंग का इतिहास दानवीर महाराज बलि के बलियाग से जुड़ा है. दैत्यराज हिरण्यकश्यप के प्रपौत्र, राजा विरोचन के पुत्र राजा बलि भी शैव पंथ को मानने वाले थे. मान्यता है कि बालेश्वर घाट वर्तमान रामाशीष चौक के सामने के दियारा में दैत्यगुरु शुक्राचार्य के सांनिध्य में महाराज बलि ने जो यज्ञ किया था उसमें सर्वप्रथम शिव लिङ्ग विग्रह की स्थापना करके उसका अभिषेक किया गया था. उस समय यह लिङ्ग काफी बड़ा एवं भारी था.
दानवीर राजा बलि द्वारा बनाए मंदिर के गंगा नदी की बाढ़ मे नष्ट हो जाने के बाद बहुत दिनों तक यह बाढ़ के थपेड़ों की बीच उपेक्षित पड़ा घिसता रहा.

कालांतर में प्रथम एवं द्वितीय बलिया नगर के निवासी चबूतरों पर इस लिङ्ग विग्रह का पूजन-अर्चन करते रहे.
डाॅ. कौशिकेय ने बताया कि वर्तमान बाबा बालेश्वर नाथ के मंदिर का निर्माण सन 1918-19 में बलिया के सुप्रसिद्ध वैश्य परिवार लच्छू भगत, बिशुन राम ने विध्य पर्वत के लाल पत्थरों से करवाया था. उत्कृष्ट प्रस्तर शिल्प का शिखर से लेकर नीचे जमीन तक पत्थरों पर पच्चीकारी करके बना यह शिवालय भी दर्शनीय है. इसमें स्थापित प्राचीन लिङ्ग विग्रह घिसकर मात्र चार-छ: अंगुल चौड़ा रह गया है.

जिले के भक्तों ने चांदी से मढ़वाकर इसे संरक्षित करने का प्रयास किया है. महाशिवरात्रि पर्व पर इस शिवालय और पूरे नगर को भव्य रुप से सजाया गया है, बाबा बालेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने के लिये अर्धरात्रि से ही हजारों नर- नारी यहाँ पंक्तिबद्ध हो जाते हैं और पूरे दिन दर्शन करते हैं .इस बीच बाबा की भव्य बारात भी निकलेगी और ठाकुर वाड़ी में रात्रि में विवाह महोत्सव सम्पन्न होगा. इसके अतिरिक्त मंदिर पर अनवरत सांस्कृतिक कार्यक्रम और भण्डारा प्रसाद का वितरण चलेगा.

Tags: बलिया समाचार बाबा बलिश्वर नाथ बाबा बालेश्वर नाथ महाशिवरात्रि राजा बलि राजा विरोचन विवाह महोत्सव शिवलिङ्ग हिरण्यकश्यप

Post navigation

Previous: खाद्य विभाग के अधिकारियों ने की छापेमारी, तीन नमूने लिए
Next: पुरातन शिव मंदिर सेधूम-धाम से निकली महाकाल की बारात

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.