Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • 6000 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राज-काज
  • राजनीति

6000 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

बलिया. ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी 27 फरवरी को बलिया आ रहे हैं. इसको लेकर भाजपा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया.
Assignment Desk 19 February, 2023 1 minute read
BJP_Green Field Expressway

6000 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे-दयाशंकर मिश्र केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे 27 फरवरी को शिलान्यास

बलिया. ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी 27 फरवरी को बलिया आ रहे हैं. इसको लेकर भाजपा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया.
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने कहा कि सड़क के निर्माण से विकास का रास्ता खुलता है. आज पुरे प्रदेश में छः एक्सप्रेस वे है. प्रदेश को एक्सप्रेसवे का प्रदेश कहा जा रहा है.

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के बारे में श्री दयालू ने कहा कि यह बलिया के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया.

प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया के लिए सौभाग्य का दिन है जो वर्षों से प्रतिक्षा थी, अब वह बलिया में पुरा हो रहा है. उजियार घाट तक एक्सप्रेस वे व बलिया में एक बाईपास हो जाना चाहिए.यूपीडा के माध्यम से यह काम होगा. कहा कि मेरा प्रयास है कि बलिया मुम्बई जैसे बने.यह अब पुरा होगा.कहा कि कटहल नाला पर रामपुर महावल‌ के पास रेगुलेटर का निर्माण हो रहा है.कटहल नाले के किनारे बहादुरपुर से बसन्तपुर तक सड़क का निर्माण व बसन्त पुर को पर्यटन‌ केन्द्र बनाने का मेरा प्रयास है जो शीघ्र उसपर काम शुरू हो जाएगा.
भृगुमन्दिर का ध्वज कम से कम एक सौ आठ फूट का हो. कहा कि 250 करोड़ रुपया बलिया को मिलेगा जिससे एसटीपी प्लांट बनेगा.
कहा कि केन्द्रीय खेल मंत्री ने खेल के विकास के लिए पचास करोड़ रुपए देने की बात कही है. सांसद नीरज शेखर ने कहा कि‌ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा. उन्होंने इसके लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रयासों की सराहना की.
इस कार्यक्रम का संयोजक उपेन्द्र तिवारी को बनाया गया है. उन्होंने बताया कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस -वे के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्थाओं को 18 माह का समय दिया गया है. शासन की मंशा है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा कर लिया जाए.लगभग छह हजार करोड़ की लागत, जिसमें किसानों की भूमि का मुआवजा भी शामिल हैं. उन्होंने यह भी बताया कि गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला एक और लिंक एक्सप्रेसवे भरौली पुल के पास पहुंचेगा जिससे न सिर्फ बिहार प्रांत दोनों तरफ से जुड़ जाएगा बल्कि किसानों को अपना कृषि उत्पाद महानगरों में भेजने में सुगमता होगी. कृषि उत्पाद का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सकेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के समय केंद्रीय मंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं.

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने समस्त पदाधिकारियों व मण्डल अध्यक्ष से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया. कहा कि संख्या इतनी पहुंचे कि केन्द्रीय मंत्री बलिया के लिए और योजना की घोषणा कर दे. इस दौरान सांसद सकलदीप राजभर, विनोद शंकर दूवे, विजय बहादुर सिंह, राजधारी सिंह, शिवशंकर चौहान, संजय यादव, माधव प्रसाद, नकुल चौबे, संजय मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, अमिताभ उपाध्याय, रामजी सिंह , मनोरमा गुप्ता, रंजना राय, आलोक शुक्ला, संजय यादव, सत्येन्द्र सिंह , प्रमोद सिंह, अंजनी राय, प्रतुल ओझा, नितु पाण्डेय, अश्वनी सिंह लिटील, संतोष पाण्डेय, पंकज सिंह, बबन सिंह रघुवंशी, अंकुर उपाध्याय, पीयूष चौबे, आशुतोष सिंह,अभिषेक सोनी , देवब्रत दूबे, सेतनाथ‌ गुप्ता, पप्पू पाण्डेय आदि लोग रहे. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन प्रदीप सिंह ने किया.
पंकज कुमार सिंह जुगनू की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार

Post navigation

Previous: चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम
Next: उभांव थाना क्षेत्र के रिटायर होने वाले 6 होमगार्डों को दी गई भावभीनी विदाई

ये भी पढ़ें

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.