Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भारी पुलिस बल के दम पर प्रशासन ने घोघाचट्टी पर आवंटित नई देसी शराब की दुकान को खुलवा तो दिया लेकिन ग्रामीणों का आंदोलन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. देशी शराब की दुकान को लेकर ग्रामीण अभी भी आक्रोशित हैं। इसी बात को लेकर रविवार को देवरार गांव के कोयलाबीर बाबा एकलव्य स्थान पर ग्रामीणों की बैठक हुई.
इस बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि गांव की बहन-बेटियों, छात्रों और श्रद्धालुओं के मुख्य आवागमन मार्ग पर शराब की दुकान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में दुकान को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग करते हुए प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई।
ग्रामीणों ने कहा कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है, उसी रास्ते से प्रतिदिन छात्राएं स्कूल और कॉलेज जाती हैं। इसी मार्ग पर क्षेत्र का प्राचीन शिव मंदिर भी स्थित है, जहां सुबह-शाम श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में आबादी और धार्मिक स्थल के बीच शराब की दुकान संचालित होना सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण को प्रभावित करेगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांव के लोग विकास और कानून व्यवस्था के पक्षधर हैं, लेकिन ऐसी व्यवस्था का विरोध करेंगे जिससे सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हो। ग्रामीणों का कहना था कि शराब की दुकान के लिए जो वैकल्पिक स्थान निर्धारित किया गया है, प्रशासन उसे वहीं स्थानांतरित कराए। इससे न तो किसी को आपत्ति होगी और न ही गांव के माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
पंचायत में कई ग्रामीणों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह केवल एक दुकान का मुद्दा नहीं है, बल्कि गांव की आने वाली पीढ़ी, बेटियों की सुरक्षा और धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है। लोगों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
बैठक के अंत में प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान निकालने की मांग की गई। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जनहित और सामाजिक सरोकारों को देखते हुए प्रशासन उचित निर्णय लेगा। बैठक में चंद्रमा कश्यप, चंदन साहनी, अनिकेत साहनी, राजकुमार साहनी, बच्चा लाल साहनी, राम प्रवेश साहनी, दशरथ साहनी, पतिराम साहनी, सुरेंद्र साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


