Ballia-शादी का दबाव बनाने के लिए धोखे से बना लिया था अश्लील वीडियो, वायरल होने पर किशोरी ने दे दी जान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

मनियर,बलिया. मनचलों ने नाबालिग किशोरी पर शादी का दबाव डालने के लिए धोखे से अश्लील वीडियो बनाया और जब वह नहीं मानी तो उसे वायरल कर दिया। परिजनों के अनुसार किशोरी ने आहत होकर आत्मघाती कदम उठा लिया था और उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उसका शव पैतृक गांव लाया गया, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

घटना मनियर थाना क्षेत्र के दक्षिण पटखौली गांव की है. नाबालिग किशोरी को दफनाए जाने के दौरान उपजिलाधिकारी बांसडीह पुष्कर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक मनियर अजय कुमार त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। विदेश में रह रहे मृतका के पिता ने वीडियो कॉल के माध्यम से अधिकारियों से बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें निष्पक्ष और कठोर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया।

इसी बीच बलिया पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, जाहिद पुत्र फिरोज (23 वर्ष) ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर वीडियो कॉल के जरिए उसका अश्लील वीडियो बना लिया और शादी के लिए दबाव डालते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर उसने वीडियो को अपने साथी इस्माईल शाह पुत्र एजाज (20 वर्ष) को भेजा, जिसने उसे अन्य लोगों के बीच वायरल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता द्वारा मानसिक अवसाद में आत्महत्या का प्रयास किए जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पहले दर्ज मुकदमे में अब बीएनएस की धारा 74, 108 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 की बढ़ोत्तरी की गई है।

मनियर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय भेज दिया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.