Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. दुबहड़ थाना क्षेत्र के हरलाल छपरा (नगवा) गांव में पट्टीदारों के बीच पुराने विवाद को लेकर फिर से मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी से किए गए हमले में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
इस बारे में दुबहड़ थाना पुलिस ने बताया कि 2 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे हरलाल छपरा निवासी राजदेव पाठक (58) पुत्र स्वर्गीय राम कवल पाठक अपने पड़ोसी काशी यादव के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार एवं पड़ोसी उत्कर्ष पाठक पुत्र हरिहर पाठक पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे।
आरोप है कि विवाद के दौरान उत्कर्ष पाठक ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे राजदेव पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर दुबहड़ थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामित आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा आवश्यक जांच जारी है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


