Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन से संबद्ध गोविन्दपुर दुगौली हाल्ट पर पहली बार मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली एम-यूटीएस के माध्यम से अनारक्षित टिकट जारी करने की शुरुआत की गई है। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को अब टिकट काउंटर की लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि प्लेटफॉर्म पर ही उन्हें टिकट उपलब्ध कराया जाएगा।
इस व्यवस्था के तहत हाल्ट एजेंट एम-यूटीएस मशीन के साथ प्लेटफॉर्म पर भ्रमण करते हुए यात्रियों को उनके स्थान पर ही अनारक्षित टिकट उपलब्ध करा रहे हैं। इससे टिकट लेने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सरल, तेज और सुविधाजनक हो गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल रेल प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था भारतीय रेल के उत्तर भारत के चार प्रमुख जोनों—पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे एवं उत्तर पश्चिम रेलवे में पहली बार गोविन्दपुर दुगौली हाल्ट पर लागू की गई है। छोटे हाल्ट स्टेशनों तक आधुनिक डिजिटल टिकटिंग सुविधा पहुंचाने की दिशा में इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
सावन माह में वाराणसी मंडल से होकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों का आवागमन होता है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए टिकटिंग व्यवस्था को अधिक सुगम, सुलभ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इस तकनीक को लागू किया गया है। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि बिना टिकट यात्रा पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में रेलवे को मदद मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी मंडल यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। भविष्य में भी यात्री सुविधाओं के विस्तार और डिजिटल सेवाओं को छोटे स्टेशनों एवं हाल्ट तक पहुंचाने के लिए ऐसे नवाचार जारी रहेंगे।
इस संबंध में मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव ने बताया कि एम-यूटीएस प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक टिकटिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे छोटे हाल्ट स्टेशनों पर भी रेलवे की आधुनिक सेवाओं का लाभ यात्रियों तक पहुंच सकेगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


