Ballia-सरयू की उफनती जलधारा और कटान ने बढ़ाई दियारा क्षेत्र के लोगों की चिंता

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

 रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. सरयू नदी की उफनती जलधारा और कटाव ने दियारा क्षेत्र के किसानों की नींद उड़ा दी है। नदी के तेज बहाव और कटान के कारण सैकड़ों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि जलधारा में समा चुकी है, जबकि कई गांवों के सामने अब भी कटान का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

बाँसडीह तहसील के उत्तर दिशा से बहती सरयू नदी रेवती और बैरिया क्षेत्र से गुजरते हुए माझी पुल के समीप बिहार के छपरा जिले की सीमा पर गंगा में विलीन हो जाती है। लेकिन इन दिनों नदी का रौद्र रूप दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए आफत बन गया है। टुकड़ा नंबर-दो, मलाहीचक, सुल्तानपुर पोखरा, भोजपुरवा, महाराजपुर समेत कई गांवों में किसान अपनी जमीन को नदी के कटान से बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं।

बृहस्पतिवार शाम चार बजे प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार डीएसपी हेड गेज पर सरयू का जलस्तर 63.44 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरा बिंदु 64.01 मीटर तथा उच्चतम जलस्तर 66.00 मीटर निर्धारित है। वहीं शुक्रवार सुबह आठ बजे डीएसपी हेड पर जलस्तर 63.28 मीटर रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर चांदपुर गेज पर नदी का जलस्तर 57.14 मीटर मापा गया, जबकि यहां खतरा बिंदु 60.240 मीटर है।

हालांकि नदी अभी खतरा बिंदु से नीचे बह रही है, लेकिन जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने कटान की रफ्तार बढ़ा दी है। नदी की धारा प्रतिदिन कई बीघा उपजाऊ खेतों को अपने आगोश में ले रही है। खेतों के साथ वर्षों पुराने पेड़ भी धराशायी होकर नदी में समा रहे हैं। कटान की आवाज और नदी के बढ़ते दबाव को देखकर दियारा क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।

स्थानीय किसानों का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी पूंजी खेती की जमीन है और वही तेजी से नदी में विलीन होती जा रही है। कई परिवारों की आंखों के सामने उनकी पुश्तैनी जमीन कटकर बह गई, लेकिन वे कुछ नहीं कर सके। नदी का यह विकराल रूप किसानों के माथे पर चिंता की गहरी लकीरें खींच रहा है।

दियारा क्षेत्र के लोगों का दर्द केवल वही समझ सकते हैं, जिन्होंने गंगा और सरयू की बाढ़ तथा कटान की विभीषिका को वर्षों तक झेला है। योजनाएं बनती हैं, सर्वे होते हैं, करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन स्थायी समाधान आज भी दूर दिखाई देता है। यही कारण है कि बाढ़ और कटान की मार से कई गांव इतिहास के पन्नों में सिमट गए और हजारों लोग बेघर होकर विस्थापन का दर्द झेलने को मजबूर हुए।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *