पंच मंदिर से निकली महादेव की बारात श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सहतवार (बलिया ). महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को स्थानीय पंच मन्दिर से भव्य ऐतिहासिक शिव बरात एवं झांकी निकाली गयी जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत में चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू द्वारा ब्रम्हा, विष्णु महेश  रुप धरे कलाकारों की आरती उतार कर माल्यार्पण किया गया.

उसके बाद शिव बरात पंच मन्दिर से हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए पुलिस चौकी दुर्गा मन्दिर होते हुए बीज गोदाम होते हुए आदर्श नगर पंचायत अध्यक्षा सरिता सिह के दरवाजे पर पहुंची जहाँ शिवजी का परिक्षावन नगर पंचायत अध्यक्षा सरिता सिंह ने अपने परिवार सहित की. पूर्व अध्यक्षा स्वर्ण प्रभा सिह ने भोले बाबा को लोढ़ा   से परिक्षावन किया और बरातियों को जलपान कराईं. उसके बाद पूरे कस्बा क्षेत्र का  भ्रमण किया.

शिवबरात में  झांकी भूत पिचास. बैताल.के रुप में छोटे छोटे बच्चों की अनोखी भूमिका रहीं. इस बरात में हाथी, घोड़ा, ऊंट से शिव बरात सुशोभित रही. शिवबरात के समय महादेव की जयकारों से पूरा नगर शिवमय् हो गया. उसके बाद बरात पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुन: शिव मन्दिर पहुंची जहाँ श्रद्धालुओं ने दर्शन किया.

बारात भ्रमण में  पंकज सिह उर्फ राजू सिह, राजेश्वर सिह उर्फ मुन्ना सिह, हरिशंकर पान्डेय , ओमकार पान्डेय , चन्दन पान्डेय , श्रीभगवान् पान्डेय, अमित पान्डेय ,श्याम पान्डेय, कपील देव प्रसाद,  पवन जी, मोहन प्रसाद समेत सैकड़ो सम्भान्त श्रद्धालु महिलाएं  उपस्थित थीं.
सहतवार से श्रीकांत चौबे की रिपोर्ट