Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्रामसभा के टोलापुर में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवरात और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। खेत की तरफ से पहुंचे बदमाशों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया. कमरे में रखे बक्सों की कुंडियां तोड़कर सामान समेट ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पीड़ित पिन्टू यादव पुत्र राम प्रवेश यादव ने बताया कि रात में परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे खेत की ओर से पहुंचे और खिड़की के पल्ले तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ने के बाद चार बक्सों की कुंडियां तोड़ डालीं। बक्सों में रखे करीब 36 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, झुमका, तीन ॐ लॉकेट, ढोलना, आयरन कुंडल समेत अन्य जेवरात और कीमती कपड़े चोरी कर लिए।
बुधवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। बक्से टूटे हुए थे और नकदी-जेवर गायब थे। शोर मचने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। खोजबीन के दौरान घर के पीछे खिड़की के पास लगे हैंडपंप के निकट टूटे हुए बक्से पड़े मिले। आशंका है कि चोर कीमती सामान निकालने के बाद बक्सों को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


