Skip to content
19 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • बालेश्वर मंदिर पर किया गया शिवरंजनी का वादन
  • अध्यात्म
  • बलिया शहर
  • लाइफ मंत्रा

बालेश्वर मंदिर पर किया गया शिवरंजनी का वादन

इस अवसर पर अपने उदबोधन में गोरक्षप्रांत के सहप्रांत कार्यवाह विनय जी ने बताया कि आज संचलन के दौरान यह देखने को मिला कि जितनी संख्या हमारी थी उससे ज्यादा संख्या हमें हर्षित मुद्रा में देख रही थी.
Assignment Desk 18 February, 2023 1 minute read
Baba_MahaShivratri

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्य विभाग ने किया आयोजन
बलिया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के विद्यार्थी कार्य विभाग के आयोजकत्व में अखिल भारतीय घोष दिवस व महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवरंजनी कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर घोष कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वाद्यों प्रणव, आनक, शंख, झल्लरी, वंशी एवं तूर्य पर विभिन्न रचनाओं का सामूहिक वादन किया, जिसमें घोष दल के सौ से अधिक कार्यकर्ताओं व बहनों ने घोष का प्रदर्शन किया.

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त के सह प्रान्त कार्यवाह विनय सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं राष्ट्र सेविका समिति बलिया विभाग की विभाग कार्यवाहिका श्रीमती उमा सिंह द्वारा प्रथम सरसंघचालक पूज्य डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार, द्वितीय सरसंघचालक पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘श्री गुरुजी’, राष्ट्र सेविका समिति की प्रथम संघचालिका आदरणीया लक्ष्मीबाई केलकर व द्वितीय संघचालिका आदरणीया सरस्वती ताई जी आप्टे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

कार्यक्रम में घोष के विभिन्न रचनाओं के प्रदर्शन के साथ ही ध्वजारोपणम, ध्वज प्रणाम एवं ध्वजावतरण के संगत भी रचनाओं का वादन किया गया. तत्पश्चात उपस्थित स्वयंसेवकों व बहनों द्वारा पूर्ण गणवेश में शहर के टाउन हॉल के मैदान से संचलन निकाला गया जो ओकडेनगंज चौकी, सेनानी उमाशंकर सिंह चौराहा, चौक, सिनेमा रोड, हनुमानगढ़ी होते हुए बालेश्वर मंदिर पर पहुंचा जहां शिवरंजनी का वादन किया गया. तत्पश्चात वहां से वापस संचलन करते हुए टाउन हॉल पहुंच कर कार्यक्रम का समापन हुआ.

इस अवसर पर अपने उदबोधन में गोरक्षप्रांत के सहप्रांत कार्यवाह विनय जी ने बताया कि आज संचलन के दौरान यह देखने को मिला कि जितनी संख्या हमारी थी उससे ज्यादा संख्या हमें हर्षित मुद्रा में देख रही थी. उन्होंने आगे बताया कि संघ में घोष की यात्रा 1927 से प्रारंभ हुई. शुरुआत में शंख, बंसी और आनक जैसे मूल वाद्यों पर वादन शुरू हुआ. संघ के स्वयंसेवकों द्वारा अपने अथक प्रयासों से शास्त्रीय रागों के आधार पर रचनाओं का निमार्ण किया गया. उन्होंने बताया कि 1982 के एशियार्ड खेलों में शिवराज भूप रचना का वादन हुआ था जिसका निर्माण संघ के कार्यकर्ताओं ने किया है.
उन्होंने आगे कहा कि संघ ने भारतीय संगीत को घोष के माध्यम से जनसामान्य में प्रचलित करने का अनुपम प्रयोग किया है. भारतीय संगीत मन, आत्मा और शरीर को आनंद और शांति प्रदान करता है.

घोष दल को विद्यार्थी कार्य विभाग के शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्रेयांश व राष्ट्र सेविका समिति की जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्रेया सिंह ने संचालित किया. अतिथियों का परिचय सायँ विद्यार्थी प्रमुख वाल्मीकि ठाकुर द्वारा कराया गया.
इस अवसर पर बलिया विभाग के विभाग प्रचारक तुलसीराम , उमापति, सत्यव्रत सिंह, डॉक्टर संतोष तिवारी, नगर प्रचारक विशाल, चंद्रशेखर, भोला, अजय पाण्डेय, कृपानिधि पाण्डेय, छत्रपति शिवाजी, प्रचार प्रमुख मारुति नंदन आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता स्वयंसेवक बन्धु व भगिनी उपस्थित थे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार

Post navigation

Previous: पंच मंदिर से निकली महादेव की बारात श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Next: असहयोग आंदोलन के प्रथम शहीद पंडित रामदहीन ओझा के स्मृति दिवस पर विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026
Voter List Copy
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

General Desk 18 October, 2026

Recent Posts

  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

You may have missed

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026
Voter List Copy
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

General Desk 18 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.