Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • उभांव के दो घरों में सांप का कहर: झाड़-फूंक के चक्कर में महिला की मौत, परिवार की रक्षा में टॉमी ने गंवाई जान
  • Accident
  • जिला जवार

उभांव के दो घरों में सांप का कहर: झाड़-फूंक के चक्कर में महिला की मौत, परिवार की रक्षा में टॉमी ने गंवाई जान

उभांव क्षेत्र में सांप के डसने की दो घटनाएं सामने आईं. एक में, सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक में समय गंवाने से 28 साल की महिला की मौत हो गई. दूसरी घटना में परिवार को बचाते हुए पालतू कुत्ते टॉमी ने जान गंवा दी.
Central Desk 4 August, 2026 1 minute read
ubhaon snake bite tommy

[AI generated (representative) image.]

बेल्थरा रोड (बलिया): उभांव थाना क्षेत्र में सांप के कहर की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं. गौरी गांव में सांप के डसने के बाद अस्पताल पहुंचने में हुई देरी से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई. वहीं, उभांव गांव में घर में घुसे जहरीले सांप से पालतू कुत्ता टॉमी भिड़ गया. उसने परिवार को तो बचा लिया, लेकिन खुद शिकार हो गया, और उसकी मौत हो गई.

गौरी गांव निवासी रतन की पत्नी ज्ञान्ती देवी सोमवार सुबह घर में झाड़ू लगा रही थीं. इसी दौरान घर में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. परिवार के लोग उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे. झाड़-फूंक में काफी समय निकल गया और उनकी हालत बिगड़ती चली गई.

बाद में ज्ञान्ती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ज्ञान्ती का तीन साल का बेटा, और तीन साल की एक बेटी है. उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है.

CHC सीयर के प्रभारी डॉ. राकेश सिंह ने सांप के डस लेने पर झाड़-फूंक, तांत्रिक या घरेलू उपचार में समय नहीं गंवाने की अपील की है. डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि मरीज को शांत रखें, प्रभावित अंग को कम से कम हिलाएं और तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं. स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है. समय पर इलाज मिलने से लोगों की जान बचाई जा सकती है.

दूसरी घटना रविवार देर रात उभांव गांव में दानिश फिरोज के घर हुई. घर में जहरीला सांप निकलने पर पालतू कुत्ते टॉमी ने लगातार भौंककर परिवार को खतरे से आगाह किया. बाद में वो खुद सांप से भिड़ गया.

करीब एक घंटे तक चले संघर्ष में टॉमी ने सांप को तो मार दिया, लेकिन सांप ने उसे भी डस लिया. कुछ देर बाद टॉमी की मौत हो गई.

टॉमी की मौत से परिवार गहरे सदमे में है. लोग कह रहे हैं टॉमी केवल पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का अभिन्न सदस्य था. परिवार को खतरे से बचाते हुए उसने अपनी जान गंवा दी.

उमेश गुप्ता, उभांव

Tags: उभावं सांप सांप काटने से मौत

Post navigation

Previous: बांसडीह में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत
Next: BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती ने जताया शोक

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.