Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. दूर-दराज, पिछड़े क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 04 अगस्त 2026 को विकास भवन सभागार, बलिया में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा।
मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य दिव्यांगजनों के बीच जागरूकता बढ़ाना, उनके साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना, उन्हें समाज की मुख्यधारा में पूर्ण एवं प्रभावी भागीदारी दिलाना तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
जिला प्रशासन ने जनपद के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि जिन लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने अथवा उससे संबंधित किसी अन्य समस्या या शिकायत का समाधान कराना है, वे 04 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे विकास भवन सभागार, बलिया में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
दिव्यांगजन अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा समस्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आएं, ताकि उनकी शिकायतों का मौके पर ही प्रभावी एवं शीघ्र निस्तारण किया जा सके।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


