Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. बैरिया थाना क्षेत्र की चौकी चांददियर अन्तर्गत बकुलहा गांव में मारपीट की घटना के बाद बहन ने अपने भाई, भाभी व भतीजे के खिलाफ गंभीर धाराओं में बैरिया थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
रानीगंज निवासिनी उषा देवी पत्नी स्व.दिनेश यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी मां की तबीयत खराब थी। सूचना मिलने पर वह अपनी मां को देखने बकुलहा गई थी। उस समय उनके भाई राजदेव यादव उनकी पत्नी मुन्नी देवी व उनके पुत्र अंकित यादव ने उनसे झगड़ा किया। सिर पर वार कर दिया जिससे उषा देवी को गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर बेहोश हो गईं।
यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई तथा बहन व मां को भी मारा पीटा। इस घटना में मुझे गंभीर चोट लग गई। प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई थी। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई हो रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


