Ballia-वीडियो कॉल करके किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया… सदमे में किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

मनियर,बलिया. मनियर थाना क्षेत्र में आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जाने और किशोरी को कथित रूप से ब्लैकमेल कर शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार इससे आहत होकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर अवस्था में किशोरी का जिला अस्पताल बलिया में उपचार चल रहा है।

किशोरी की मां ने मनियर थाने में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज तहरीर के मुताबिक, आरोपी जाहिद पुत्र फिरोज तथा इस्माइल पुत्र मोहम्मद एजाज जो थाना मनियर क्षेत्र के ही निवासी हैं, पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो कॉल के दौरान किशोरी पर आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो दिखाने का दबाव बनाया।

आरोप है कि वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर उसे आधार बनाकर किशोरी पर शादी करने का दबाव बनाया गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कहा कि यदि वह शादी नहीं करेगी तो उसका वीडियो वायरल कर उसके और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएंगे तथा उसकी शादी भी नहीं होने देंगे।

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद किशोरी मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगी। आरोप है कि आरोपियों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो कुछ लोगों के पास भेजना भी शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी होने पर किशोरी की मां ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मनियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले के विवेचक उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्माइल शेख जांच के सिलसिले में गांव पहुंचे थे। इसी दौरान कथित रूप से मानसिक तनाव और आत्मग्लानि में किशोरी ने घर में आत्महत्या का प्रयास किया।

परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। फिलहाल किशोरी का उपचार जारी है।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि किशोरी द्वारा फांसी लगाने की सूचना परिवार की ओर से पुलिस को नहीं दी गई थी। उनके अनुसार, वर्तमान में किशोरी की स्थिति ठीक बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *