Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी की बाढ़ में भोजपुरवा गांव रविवार की रात पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिरकर टापू में तब्दील हो गया था। घरों के आसपास उफनती सरयू की लहरों की फुफकार और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं… ऐसी भयावह रात ग्रामीणों ने जागकर बिताई। सोमवार को जिला प्रशासन की मौजूदगी में एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 60 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को पर्वतपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया गया है।
विद्यालय में पहुंचने के बाद महिलाओं ने राहत की सांस तो ली, लेकिन उनकी चिंता अभी खत्म नहीं हुई है। महिलाओं को अपने घरों में रह गए पुरुष सदस्यों, पशुओं और सामान की चिंता सता रही है। भोजपुरवा की महिलाओं ने बताया कि पिछले चार दिनों से सरयू का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा था। रविवार की शाम तक पानी गांव के चारों तरफ पहुंच गया और रात होते-होते पूरा गांव जलमग्न हो गया। महिलाओं ने कहा कि उस रात किस तरह गुजरी, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
रेस्क्यू के बाद विद्यालय में पहुंची महिलाओं के चेहरों पर राहत के साथ अपनों की चिंता साफ दिखाई दी। उनका कहना था कि प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचा दिया है, लेकिन घर में पुरुष सदस्य, पशु और जरूरी सामान अभी वहीं हैं। पानी के बीच घरों में फंसे लोगों की सुरक्षा को लेकर परिवार लगातार चिंतित हैं।
ग्रामीणों के लिए रविवार रात से सोमवार सुबह तक का समय सबसे कठिन रहा। घरों के चारों ओर पानी भर जाने से बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा था। सुबह एनडीआरएफ की नाव गांव में पहुंची तो लोगों ने राहत की सांस ली। जवानों ने ग्रामीणों को नावों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला।
सरयू के जलस्तर में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई, लेकिन भोजपुरवा में बाढ़ का पानी अभी भी चुनौती बना हुआ है। डीएसपी हेड पर मंगलवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 64.24 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरा बिंदु 64.01 मीटर है। यानी नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
रेस्क्यू किए गए परिवारों में मुन्ना यादव, राजेंद्र यादव, संजय यादव, सुधीर यादव, हीरालाल यादव, श्रीराम यादव, योगेंद्र यादव, लल्लन यादव, स्वामीनाथ यादव, श्रीकिशन यादव, राधाकृष्ण यादव, मुन्नीलाल यादव, जवाहर यादव, रामजी यादव, बलराम यादव, मुकेश, रमाशंकर और धनजी समेत अन्य परिवार शामिल हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


