Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. सरयू नदी के जलस्तर में कमी आने से बेल्थरारोड के तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन बरसात के मौसम में अभी खतरा पूरी तरह टल गया हो, ऐसा नहीं कहा जा सकता। इस बीच उप जिलाधिकारी शरद चौधरी और खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश ने नदी किनारे के इलाकों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में कहीं भी बाढ़ या कटान की स्थिति नहीं है। नदी का पानी लगातार घट रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।उन्होंने बताया कि नदी के जलस्तर और प्रवाह की लगातार निगरानी की जा रही है।
यदि जलस्तर में अचानक वृद्धि होती है तो तत्काल बचाव एवं राहत कार्य शुरू किए जाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को तटवर्ती क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि नदी का पानी घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन सरयू नदी के स्वभाव में होने वाले अप्रत्याशित बदलाव को लेकर तटवर्ती ग्रामीणों में अभी भी चिंता बनी हुई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


