Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • ददरी मेला क्षेत्र का सांसद व डीएम ने लिया जायजा
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

ददरी मेला क्षेत्र का सांसद व डीएम ने लिया जायजा

नपा, लोनिवि, जल निगम समेत अन्य विभागों को सौंपी गयी जिम्मेदारी
General Desk 3 November, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

नगरपालिका द्वारा अब तक कोई योजना नहीं बनाने पर जताई नाराजगी

नपा, लोनिवि, जल निगम समेत अन्य विभागों को सौंपी गयी जिम्मेदारी

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व सांसद भरत सिंह ने ददरी मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया. नंदी ग्राम, चेतक प्रतियोगिता स्थल, कार्तिक पूर्णिमा स्नाान को जाने वाले रास्ते व स्नान घाटों का जायजा लिया. इस दौरान नगरपालिका, जल निगम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उनके कार्याें से सम्बन्धित जिम्मेदारी सौंपी गयी. हालांकि अभी तक मेले की कोई खास योजना तक नहीं बना पाने पर सांसद व डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई. ईओ व चेयरमैन से कहा कि पहले आपस में बैठक कर एक ले-आउट तैयार कर लें, फिर दोबारा समीक्षा होगी. सांसद ने कहा कि ददरी मेला यहां की ऐतिहासिक विरासत है. इसकी गरिमा के अनुरूप भव्यता प्रदान करना सबकी जिम्मेदारी है. वहीं डीएम ने कहा कि जो लोग मेले में आएंगे यहां की क्षवि साथ लेकर जाएंगे. ऐसी तैयारी को कि हर कोई इसकी सराहना करे. निर्देश दिया कि हैंडपंप के लिए जगह चिन्हित कर उसकी जल निगम को दें, ताकि समय से हैंडपंप लग जाए.
अंत में सांसद व डीएम ने यह भी कहा कि मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राय को भी साथ लेकर चलें. मेले के सम्बन्ध में जो भी सकारात्मक राय रखे, उस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए. इस मौके पर एडीएम मनोज सिंघल, चेयरमैन अजय कुमार, ईओ दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे.

मेले में आर्यन ग्रुप को कार्य नहींः सांसद
मेला क्षेत्र का निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की बात आने पर चेयरमैन ने बताया कि आर्यन ग्रुप मेला की भी सफाई का कार्य देखेगी. इस पर सांसद भरत सिंह ने साफ कहा कि आर्यन ग्रुप का कोई हस्तक्षेप मेला में नहीं होना चाहिए. उसको कोई कार्य नहीं मिलना चाहिए. शहर में सफाई को लेकर इस कम्पनी की कई सारी शिकायतें हैं. वार्ड के सभासद भी उसके कार्य से संतुष्ट नहीं है. जिलाधिकारी से कहा कि मेला में आर्यन ग्रुप को कोई कार्य नहीं दिया जाना चाहिए.

स्वच्छता का रहे पूरा ख्याल

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में स्वच्छता का पूरा ख्याल रखना है. मेले में आने वाली भीड़ के लिए पर्याप्त मात्रा में शौचालय बनवाया जाए. नंदी ग्राम में पर्याप्त अस्थाई शौचालय बने, ताकि किसी को खुले में शौच को जाने की नौबत नहीं आए. इसके लिए पहले से व्यापारियों को हिदायत भी दे दी जाए. जगह-जगह कूड़ादान रखा रहे. समय-समय पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाता रहे.

आय होती है तो उस हिसाब से सुविधाएं भी दी जाए

सांसद भरत सिंह व डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने निरीक्षण के दौरान नंदी ग्राम मेले की आय के बावत पूछताछ की. कहा कि जब आय ठीक-ठाक हो जाती है तो उस हिसाब से पशु व्यापारियों को सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाए. पशु व्यापारियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इस पर चर्चा हुई.

सुगम रास्ते व सुरक्षा पर विशेष जोर

सांसद व डीएम ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान को जाने वाले रास्ते व स्नान घाटों का जायजा लिया. इस दौरान नदी के किनारे से जाने वाले रास्तों पर कुछ जरूरी जगहों पर मजबूती से बैरिकेटिंग करने का निर्देश दिया, ताकि स्नान घाट के अलावा कहीं कोई स्नान करने पावे. प्रतिबंधित घाट पर किसी को नहीं जाने देना है. रास्ते पूरी तरह सुगम हो. लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रहे. हर जरूरी जगहों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहें.
इस बात पर विशेष जोर दिया कि मेला के अंदर व बाहर रास्ते सुगम हो. मेले में जगह-जगह बनने वाले चैक की सुंदरता पर भी ध्यान रहे. कहा, यह ऐतिहासिक मेला है और इसकी भव्यता के हिसाब से तैयारी होनी चाहिए.

किसानों ने मुआवजा बढ़ाने को दिया पत्रक

मेलास्थल का जायजा लेने पहुंचे सांसद भरत सिंह व डीएम भवानी सिंह खंगारौत से मेला क्षेत्र के स्थानीय किसान मिले. किसानों का कहना था कि उनकी अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलता है. अभी तक 12 सौ रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा मिलता है, जो मेला बाद साफ सफाई के लिए भी पर्याप्त नहीं है. इस मुआवजे को 15 हजार रूपए प्रति एकड़ देने की मांग की और लिखित पत्र भी दिया. सांसद ने भी किसानों की मांग को जायज ठहराते हुए इस पर विचार करने की बात कही. जिलाधिकारी ने कहा कि इस पर विचार विमर्श कर शीघ्र अवगत कराया जाएगा. किसानों ने यह भी कहा कि उनकी जमीन पर रोलर न चलाया जाए. इससे खेती पर दुष्प्रभाव पड़ता है.

Related

Tags: जायजा जिलाधिकारी तैयारी ददरी मेला बलिया सांसद

Post navigation

Previous: एनएच को गड्ढामुक्त करने के लिए दिया धरना, 16 नवम्बर से काम शुरू करने का मिला लिखित आश्वासन
Next: थाना समाधान दिवस पर पहुंची पुलिस अधीक्षक, दीं आवश्यक निर्देश

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.