हर हर महादेव के घोष के साथ बाबा धाम रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
Tag: कांवरिया
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन कांवरियों का जत्था रविवार को बोल बम के लिए रवाना हुआ.
फेफना थाना क्षेत्र के इंदरपुर के पास गुरुवार की सुबह कावंरियों से भरा वाहन पेड़ से टकरा गया. जिससे वाहन में सवार करीब 22 कांवरिये घायल हो गए.
थाना क्षेत्र के पिन्डारी निवासी राजदेव यादव अपने साथियों के साथ बाबाधाम गए थे. वहां से लौटते समय रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई.
रेलवे स्टेशन पर भारत नौजवान क्रांति सभा के सदस्यों ने शिविर के माध्यम से बाबा धाम जाने वाले कांवरियों के साथ साथ आमजन मानस को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शरबत एवं दवाइयों का वितरण किया.
एनएच 80 पर खेमतरनी गांव के स्थित जेएमडी ईंट भट्ठा के समीप सोमवार की सुबह कांवरियों का वाहन ईंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गया. इस घटना में वाहन पर सवार एक दर्जन से अधिक कांवरिया घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बतायी जा रही है़. घायलों में सभी कांवरिया यूपी के बलिया जिले के बैरिया इलाके के बताए जा रहे हैं.
सावन के पावन महीना की शुरुआत होते ही गांवों से लेकर सड़कों तक कावरियों की टोलियां देखने को मिल रही है.
डाक बंगला में भारत नौजवान क्रांति सभा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सावन के पर्व के पर कांवरियों को सेवा की जाएगी.
नगर तथा क्षेत्र से शनिवार को कांवरियों के जत्थे का बाबा धाम जाने का सिलसिला शुरू हो गया. पहले दिन करीब आधा दर्जन जत्थे विभिन्न साधनों द्वारा बाबा धाम के लिए रवाना हुए.
नगर तथा क्षेत्र के बाबा धाम जाने वाले कांवरिया के जत्था रवाना होने का क्रम जारी है. गुरुवार को भी मां जाल्पा कल्पा कांवरिया संघ के तत्वावधान में एवं शिवजी व अजय गुप्त के नेतृत्व में चार दर्जन कांवरियों का जत्था यहां से बस द्वारा बाबा धाम के लिए रवाना हुआ.
सोमवार को बलिया से कई बसों, जीप, बोलेरो तथा अन्य वाहनों से भारी संख्या में शिवभक्त बाबा धाम के लिए रवाना हुए. यह जत्था सोमवार को चल कर सावन के पहले दिन बुधवार को बाबा धाम में जलाभिषेक करेगा. यह सिलसिला एक माह तक चलेगा. बलिया के शिव भक्तों ने सोमवार को बालेश्वर मंदिर, भृगु मंदिर तथा संकटमोचन मंदिर में पूजा आराधना करने के बाद बाबा धाम के लिए रवाना हुए.

