भीषण गर्मी से जल्दी ही थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जनपद में 28 एवं 29 मई को तेज आंधी, बारिश तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है
जिले में सोमवार की दोपहर से शुरू हुए झमाझम बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा. ‘अदरा’ (आर्द्रा) नक्षत्र में हुई बरसात से महीनों से ताप की तल्खी से प्यासी धरती तृप्त सी दिख रही है
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार अपने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.इस बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियो को पिछले दिनों नगर क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था के संबंध में विस्तृत वार्ता की
करीब आधे घंटे की आंधी-बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर सड़को व बिजली के तार पर पेड़ व पेड़ की डालियां गिर गयीं जिससे काफी नुकसान पहुंचा है.
मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक दोपहर बाद प्रदेश के लगभग 15 जिलों में हवा के तेज झोंके के साथ बारिश की संभावना है।कुछ जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से …
मई और जून के महीने में बलिया में जिस तरह का मौसम दिखाई दे रहा है उसने सभी को हैरान कर दिया है। भयंकर आँधी- तूफान, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के साथ तापमान में …
बलिया. चक्रवाती तूफान ताउते का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। बलिया में बुधवार की रात से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई जो बृहस्पतिवार की दोपहर तक तेज हवाओं और तेज …
रसड़ा, बलिया. शनिवार और इसके बाद रविवार को आई तेज आंधी ने कई इलाकों में काफी नुकसान किया है। क्षेत्र के नवापुरा गांव में रविवार को तेज आंधी के दौरान छत से गिर कर …
बिजली आज इंसान की अनिवार्य आवश्यकताओं में शुमार हो चुकी है. इसके बिना लॉक डाउन जैसे हालात में कुछ देर रहना भी मुश्किल है. लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों को कौन समझाए कि तुम तो उजाले में हो और 150 गांवों की जनता विगत पांच दिनों से अंधेरे में गुजर बसर करने को अभिशप्त है
स्थानीय तहसील क्षेत्र में आए दिन आंधी पानी आने पर पूरे तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो जा रही है. इसका मुख्य कारण बिल्थरारोड में 132 केवीए का सबस्टेशन का न होना माना जा रहा है.
कुसौरी गांव में बीती रात दो अलग-अलग मकानों के छज्जे पर आकाशीय बिजली गिरने तथा आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई. यह संयोग ही रहा कि मकान के अंदर सो रहे लोगों को कोई क्षति नहीं पहुंची.
गुरुवार की रात में आई आंधी से क्षेत्र में संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है. तेज आंधी के कारण सैकड़ों झोपड़ियां व टीन शेड ध्वस्त हो गए. दर्जनों पेड़ व उनकी डालियां हवा के दबाव के कारण टूट कर गिर गई.
बलिया के सिकंदरपुर व बिल्थरारोड क्षेत्र तथा पटना के इर्द गिर्द मंगलवार को लगभग अपराह्न एक बजे आयी तेज आधी व पानी के साथ गिरे ओले ने तबाही मचा दिया. सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गये और बागीचे वीरान हो गए तथा कई दर्जन आशियाने भी उजड़ गए.
राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर दुबेछपरा चट्टी पर तेज आंधी से रोड किनारे लगे पेड़ व बिजली के तार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गया. इसके चलते रोड पर दोनो तरफ से वाहनों की लम्बी कतार लग गयी.
परसिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मंगलवार को 11 बजे तेज आंधी से एक बरगद का पेड़ गिर गया. इस हादसे में स्कूल में कार्यरत रसोइया गम्भीर रूप से घायल हो गयी.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.