Skip to content
3 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया बांसडीह
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया बांसडीह

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बांसडीह क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बैंक तथा स्वास्थ्य केंद्रों में पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
General Desk 15 August, 2026 1 minute read
Bansdih id 2

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बांसडीह क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बैंक तथा स्वास्थ्य केंद्रों में पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगे की शान में आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रगान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया गया।

तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी डॉ. पुष्कर मिश्रा ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा तथा जनसेवा के दायित्वों का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की बदौलत ही देश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

 

नगर पंचायत बांसडीह कार्यालय में अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान नगर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया गया। कोतवाली बांसडीह में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया और पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।

विकास खंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में अधीक्षक डॉ. प्रणव कुणाल ने तिरंगा फहराते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को जनसेवा का संकल्प दिलाया।

शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। अंकुर पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक तरुण प्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। भृगुनाथ बाबा इंटर कॉलेज देवरार में भी उपजिलाधिकारी डॉ. पुष्कर मिश्रा ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए प्रेरित किया।

बांसडीह इंटर कॉलेज में प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा। वहीं पंजाब नेशनल बैंक शाखा में प्रबंधक सम्राट सिंह ने ध्वजारोहण कर बैंक कर्मियों को ईमानदारी और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों, युवाओं, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगे की छांव में लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: बलिया में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, परिवहन मंत्री ने किया ध्वजारोहण
Next: 16 अगस्त 1942: गुदरी बाजार में चली गोलियां, बलिया की क्रांति हुई और तेज

ये भी पढ़ें

Gandhi Jayanti Samman
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित

General Desk 2 October, 2026
ITF Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान

General Desk 2 October, 2026
Ubhaon Aropi Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

General Desk 2 October, 2026

Recent Posts

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

You may have missed

Gandhi Jayanti Samman
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित

General Desk 2 October, 2026
ITF Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान

General Desk 2 October, 2026
Ubhaon Aropi Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

General Desk 2 October, 2026
Bansdih Mandua Bimar
  • जिला जवार
  • बांसडीह

जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार

General Desk 2 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.