Ballia-बेल्थरारोड में निकली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, बड़ी संख्या में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को बेल्थरारोड नगर में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। शाम करीब चार बजे शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

भाजपा बेल्थरारोड मंडल के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा रेलवे स्टेशन स्थित मानस मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहा पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

हर घर तिरंगा यात्रा में पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरुण कांत तिवारी, मंडल अध्यक्ष देहात दिलीप सिंह, उपेंद्र कुमार मंटू, प्रमोद सिंह, दीपक कन्नौजिया,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुए सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.