Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. साइबर ठगी के शिकार हुए उभांव थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को पुलिस ने राहत दिलाते हुए उसके खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई एक लाख रुपये की धनराशि वापस करा दी। पुलिस की तत्परता से ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया गया, जिसके बाद न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।
जानकारी के अनुसार, बस स्टेशन गली निवासी संजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व. दीपचंद के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 7 अक्टूबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से एक लाख रुपये स्थानांतरित कर लिए गए थे। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने के बाद संजय कुमार ने थाना उभांव पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर प्रभारी सूर्यप्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। शिकायत को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया गया। इसके बाद पीड़ित द्वारा न्यायालय से प्राप्त अनुतोष के आधार पर पुलिस की कार्रवाई के माध्यम से उसके खाते में पूरी एक लाख रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।
रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित संजय कुमार गुप्ता ने उभांव पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार और प्रभारी निरीक्षक उभांव दिनेश पाठक के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक, साइबर प्रभारी सूर्यप्रकाश दूबे, कांस्टेबल राकेश यादव और कांस्टेबल विजय नारायण सिंह शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


