Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के दो गांवों में अलग-अलग घटनाओं में सर्पदंश से एक वृद्ध महिला व एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। इन घटनाओं से क्षेत्र में शोक है वहीं प्रबुद्ध जनों ने लोगों ने अधिक सतर्कता बरतने और सांप काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी है.
पहली घटना में शांति देवी पत्नी केदारनाथ वर्मा निवासी शेर (बड़की सेरिया) मंगलवार सुबह अपने घर की नाली साफ कर रहीं थी। इसी दौरान एक सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद स्वजन कुछ देर तक सांप को खोजते रहे, इसके बाद महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
दूसरी घटना में क्षेत्र के तिवारी बरहटा गांव में हुई. जमीन पर सो रहे दस वर्षीय बालक सन्नी नट पुत्र रूदल नट को सोमवार रात में सोते समय दाहिनी कोहनी पर सांप ने डंस लिया जिससे उसकी रात में ही मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पुलिस द्वारा अंत्य परीक्षण कराया जा रहा है।
चौबीस घंटे के भीतर ही सर्प दंश से मौत की दो घटनाओं से क्षेत्र में शोक है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर सहमे भी हुए हैं। क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने अपील की है कि लोग रोजमर्रा के कार्यों के दौरान अधिक सतर्कता बरतें क्योंकि बरसात के मौसम में सांप निकलने और काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सर्प दंश की घटना सामने आने पर देर ना करें और तुरंत ही पीड़ित को अस्पताल में पहुंचा कर डॉक्टर की सलाह से एंटी वेनम इंजेक्शन दिलवाएं.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


