Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिया में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गोल्डी यादव (30) पत्नी राकेश यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
बताया गया कि बुधवार रात गोल्डी यादव अपनी सात माह की बच्ची और पति राकेश यादव के साथ कमरे में थी। गर्मी अधिक होने के कारण रात करीब एक बजे राकेश कमरे से बाहर जाकर सो गया। सुबह करीब पांच बजे जब वह कमरे में पहुंचा तो गोल्डी अचेत हालत में पड़ी मिली। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गोविंदपुर दुबौली निवासी मृतका के चचेरे भाई अजीत यादव ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर गोल्डी की हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर में पति, सास और ससुर को नामजद किया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भीमपुरा थाना प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि मृतका के चचेरे भाई की तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


