बेल्थरारोड- लोगों को दिए गए हरे और नीले डस्टबिन, स्वच्छ बेल्थरारोड की ओर नगर पंचायत का बड़ा कदम

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. नगर पंचायत क्षेत्र बेल्थरारोड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में नगर पंचायत की ओर से महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। वार्ड नंबर-12 में घर-घर गीले और सूखे कचरे के लिए हरे और नीले डस्टबिन का वितरण कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

नगर के वार्ड नंबर-12 के सभासद एवं नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने स्वयं घर-घर पहुंचकर लोगों को डस्टबिन वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखें, ताकि कचरे का उचित निस्तारण किया जा सके और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो।

नगर पंचायत की इस पहल का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाना है। घर-घर डस्टबिन पहुंचने से कचरे को निर्धारित तरीके से एकत्र करने और उसके निस्तारण में भी सुविधा होगी।

इस अवसर पर पूर्व सभासद शिवमंगल गुप्ता एवं मृत्युंजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। नगर पंचायत की ओर से लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने और अपने घर व आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.