Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीयर ब्लॉक के ग्राम सभा तेलमा जमालुद्दीनपुर में क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने नवनिर्मित पार्क और सीसी सड़क का लोकार्पण किया। पार्क में चारों तरफ लाइट, सीसीटीवी कैमरे और शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
कार्यक्रम में विधायक हंसू राम को माला, अंगवस्त्र तथा शॉल पहनाकर स्वागत किया गया तथा तलवार एवं गदा भेंट की गई. विधायक हंसू राम ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रशासन के सहयोग से गांव में विकास कार्यों को आगे भी गति दी जाएगी।
खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाही ने कहा कि पार्क में बच्चों के लिए वॉलीबाल और फुटबॉल की व्यवस्था एक महीने के अन्दर कराई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान छोटे लाल यादव ने की और संचालन अरबाज खान ने किया। इस अवसर पर धर्मनाथ गुप्ता, डॉ. दयानंद वर्मा, पंकज मिश्रा, विपिन मिश्रा, राजबहादुर यादव, मुन्ना गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि, कमलेश गुप्ता, अंगद यादव, रामाश्रय उर्फ फाइटर यादव, आफताब अहमद, अशोक यादव, उमेश अंबेडकर, दुर्गेश अंबेडकर रामअशीष चौहान ग्राम प्रधान,शारदा पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


