Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-भतीजी ने प्रेमी की मदद से करवाया था हलवाई मुन्ना पर जानलेवा हमला, पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-भतीजी ने प्रेमी की मदद से करवाया था हलवाई मुन्ना पर जानलेवा हमला, पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश

हलवाई मुन्ना प्रसाद माली पर जानलेवा हमले के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड एक युवती निकली.
General Desk 11 August, 2026 1 minute read
Bansdih Mahila Arrested in Attack Case

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सेरिया बघाव मोड़ पर रविवार की दोपहर मिठाई बनाने का आर्डर और एडवांस राशि देने के झांसे में बुलाकर हलवाई मुन्ना प्रसाद माली पर जानलेवा हमले के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड एक युवती निकली.

पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जब पीड़ित के परिजनों के बयान और सर्विलांस का सहारा लिया, तो एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के जरिए प्रेमी और प्रेमिका के खतरनाक गठजोड़ की कड़ियां खुलती चली गईं। छानबीन में उजागर हुआ कि पीड़ित मुन्ना प्रसाद माली का रास्ते के विवाद को लेकर अपने परिजनों से कहासुनी हुई थी.

इस सबकी जानकारी मुन्ना की रिश्ते की भतीजी मीना ने गड़वार क्षेत्र निवासी अपने प्रेमी प्रदीप को दी थी। मीना के कहने पर प्रदीप ने अपने साथी मन्नू सैनी के माध्यम से कृष्ण कुमार चौहान उर्फ शेरू, सचिन और रितेश के साथ मिलकर हलवाई मुन्ना को ठिकाने लगाने की साजिश रची।

इन लोगों ने मुन्ना प्रसाद माली को 1500 रुपए में मिठाई बनाने के लिए तय किया और बीते रविवार को सेरिया गांव बुलाया था. मुन्ना अपने एक साथी के साथ सेरिया बघाव मोड़ पहुंचा था और वहां पर हमलावरों ने अपनी योजना के तहत उसपर चाकू से हमला कर दिया था. इस हमले में मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया.

जांच के बाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मीना के सह-आरोपी कृष्ण कुमार चौहान को गड़वार क्षेत्र से दबोच लिया। आरोपी की धरपकड़ की भनक लगते ही मुख्य षड्यंत्रकारी मीना ने अपने मोबाइल को प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में छिपा दिया और पुलिस टीम को घंटों भ्रमित करने का प्रयास किया। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के सख्त रुख अपनाने पर युवती मीना ने अपना अपराध कबूलते हुए फोन पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद यह साफ हो गया कि वह घटना के पहले से लेकर एक आरोपी की गिरफ्तारी तक प्रेमी प्रदीप को इलाके की पल पल की गतिविधि की जानकारी दे रही थी।

पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता मीना को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य फरार मुख्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र के लोग भतीजी मीना के दुस्साहस को देख कर हैरान हैं कि आखिर छोटी सी बात पर ही उसने हत्या की साजिश रच दी और इसमें प्रेमी का सहारा लेकर घटना को अंजाम भी दे दिया.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह भतीजी मास्टरमाइंड हलवाई पर हमला

Post navigation

Previous: Ballia-बेल्थरारोड में निकली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, बड़ी संख्या में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया
Next: Ballia-सपा के पीडीए सम्मेलन में भाजपा पर चलाए गए जुबानी तीर, कहा पीडीए की एकजुटता से बनेगी सपा सरकार

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.