Ballia-मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म करने और शिकायत किए जाने पर आरोपी का साथ देने के मामले में भांव थाना पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया. उभांव थाना पुलिस के पास पीड़िता की मां ने 13 अगस्त को थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी.

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी के साथ राजनाथ नाम के व्यक्ति ने बार-बार दुष्कर्म किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की मां को जब जानकारी हुई तो वह शिकायत लेकर पहले राजनाथ के घर पहुंची। आरोप है कि यहां राजनाथ के पुत्रों अनिल कश्यप और भोला ने गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया.

इसके बाद पीड़िता की मां ने उभांव थाने में गुहार लगाई. तहरीर के आधार पर उभांव थाने में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी राजनाथ प्रसाद भरौली गोविंदपुर, बक्सर (बिहार) स्थित स्वास्तिक होटल में रुका हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने होटल के कमरा नंबर 105 से उसे रात करीब 12:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि मामले में नामजद अनिल कश्यप और भोला अपने घर में मौजूद हैं। पुलिस ने दोनों को नोटिस तामील कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के अनुसार उन्होंने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों को सुबह करीब 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजनाथ पुत्र स्व. सुदर्शन, अनिल कश्यप पुत्र राजनाथ तथा भोला पुत्र स्व. सुदर्शन, सभी निवासी थाना उभांव, जनपद बलिया शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक, उपनिरीक्षक सुमित कुमार समेत कांस्टेबल सर्वजीत गुप्ता, दीपक यादव, विक्रम सिंह, जितेन्द्र मौर्या, पवन मिश्रा, विक्की यादव, प्रवीण यादव तथा महिला कांस्टेबल अपर्णा मिश्रा और आयुषी मिश्रा शामिल रहीं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.