Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
14 अगस्त 1942 तक बलिया में भारत छोड़ो आंदोलन का असर पूरे जिले में फैल चुका था. इससे एक दिन पहले ही 13 अगस्त को दोकटी गांव में 14 अगस्त को बैरिया थाने पर कब्जे का एलान किया गया था. आंदोलन अब रैलियों और विरोध प्रदर्शनों से आगे बढ़कर संगठित प्रतिरोध का रूप ले चुका था.
इसी योजना के तहत 14 अगस्त को बहुआरा के बजरंग आश्रम में क्षेत्र नायक के नेतृत्व में करीब 300 लोग जुटे. झंडा वंदन और शपथ के बाद भूप नारायण सिंह को कमांडर बनाया गया और लोग बैरिया थाने की ओर चल पड़े.
थानेदार काज़िम हुसैन ने बिना संघर्ष के बैरिया थाना खाली कर दिया. इसके बाद वहां तिरंगा फहरा दिया गया. यह घटना 19 अगस्त को हुई बड़ी क्रांति से पहले की एक अहम कड़ी बनी.
इसी दिन बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर आंदोलन ने अलग तेवर दिखाया. सुबह करीब छह घंटे की देरी से एक ट्रेन स्टेशन पहुंची. ट्रेन में क्रांतिकारी छात्रों के साथ छात्राएं भी थीं. स्टेशन पर सन्नाटा देखकर छात्राओं ने वहां मौजूद पुरुषों को चूड़ियां पहनने के लिए ललकारा.
इसके बाद तो स्टेशन पर भगदड़ मच गई. छात्राओं ने जब चूड़ियां पहन लेने की बात की तो उन पुरुषों का भी स्वाभिमान जाग उठा जो शांत बैठे थे. जनता ने छात्र-छात्राओं का साथ दिया और रेलवे स्टेशन को फूंक दिया. रेलवे के तार काट दिए गए. इसके बाद उत्तेजित भीड़ डाकघर पहुंची और डाक टिकट, लिफाफे, पोस्टकार्ड और नगद रुपये तक जला दिए.
इस कार्रवाई में पारसनाथ मिश्र, देवनाथ उपाध्याय, डॉ. हरचरण लाल, सरयू चमार, सुदेश्वर लाल, ऋषि तिवारी, चंद्रदीप सिंह, चंद्रमा यादव, जगन्नाथ पांडे, मोहनलाल, वासुदेव सिंह, माधव लाल दुबे और श्रीकांत प्रमुख रूप से शामिल थे.
इसी दिन करीब 250 क्रांतिकारियों ने नगर से सात किलोमीटर दूर जंगल में बैठक की. बैठक में शामिल होने के लिए कुछ कार्यकर्ताओं ने ब्रिटिश पुलिस की नजर से बचने के लिए महिला सवारी के रूप में परदेदार इक्के का इस्तेमाल किया.
इस बैठक में स्टेशन, डाकघर और थाना आदि को जलाने तथा संपर्क सूत्रों के चिन्ह भिन्न करने का निर्णय लिया गया. इस तरह से 14 अगस्त को बलिया में आंदोलन ने एक ऐसा रूप ले लिया था, जिसमें छात्र, छात्राएं और आम जनता ब्रिटिश शासन के खिलाफ खुलकर सामने आ चुके थे.
कृष्णकांत पाठक, वरिष्ठ पत्रकार
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


