Ballia News: बेल्थरारोड से लापता युवती और लड़कियां मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन से बरामद

ubhao thana

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना पुलिस ने क्षेत्र मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन से बेल्थरारोड क्षेत्र की युवती के साथ तीन नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। नाबालिग बच्चियों में सबसे छोटी की उम्र सिर्फ 6 माह है.

पुलिस के मुताबिक उभांव थाने पर एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त की सुबह 22 वर्षीय युवती पुष्पा पुत्री बनारसी मुसहर निवासी पतनारी थाना उभांव उसकी दो नाबालिग नतिनियों के साथ कपड़े सिलवाने बाजार गई थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं.

परिजन की तहरीर पर 12 अगस्त को उभांव थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच के क्रम में सर्विलांस टीम को इन सभी की लोकेशन जबलपुर रेलवे स्टेशन में होने की जानकारी मिली. पुलिस को पता चला कि जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मिली युवती ने अपना नाम पुष्पा और उम्र 22 वर्ष बताया। उसके साथ 6 माह की एक बच्ची और लापता दोनों नाबालिग लड़कियां भी थीं.

पूरी जानकारी होने और इसकी पुष्टि हो जाने के बाद दरोगा संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जबलपुर के प्लेटफार्म नंबर एक से यवती और तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस पता करने में जुटी है कि 6 माह की बच्ची कौन है और यह सभी किन परिस्थितियों में बलिया से जबलपुर पहुंचीं, क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.