Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। बृहस्पतिवार को बांसडीह में खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली जिसने न केवल लोगों में देशभक्ति का संचार किया, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया।
ब्लॉक मुख्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सप्तऋषि द्वार, अंबेडकर तिराहा और तहसील परिसर से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगा रहे थे। जैसे-जैसे यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे लोगों का उत्साह भी बढ़ता गया। राहगीर रुककर तिरंगे को नमन करते दिखे, जबकि कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस देशभक्ति से सराबोर पल को कैमरे में कैद किया।
खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।
तिरंगा यात्रा के समापन पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। कार्यक्रम में संजय कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, संजीत कुमार, सुनील सिंह, ठाकुर सिंह, सुनील श्रीवास्तव, दयाशंकर यादव, रमेश यादव, गणेश गुप्ता, दिग्विजय चौहान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं नागरिक मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


