जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान के रिक्त स्थानों पर चुनाव के लिए समय सारणी जारी कर दी है. जिसके अनुसार नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने अंतिम तिथि व समय 20 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक है.
आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस की तैयारियां जोरों पर है. बुधवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने पुलिस लाइन में एक बैठक की. उसके बाद योगस्थल स्टेडियम का जायजा भी लिया.
स्वच्छता अभियान को और बेहतर ढंग से सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने एक और अच्छी पहल की है. जिसके अनुसार अब गांवों में तैनात सचिव, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी आदि शौचालय के लिए पात्र लोगों को शौचालय बनवाने व उसके प्रयोग करने को प्रेरित करेंगे.
जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी के दृष्टिगत वाणिज्य कर विभाग द्वारा जीएसटी जागरूकता अभियान के क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ.
मीडिया सेंटर/पत्रकार भवन के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने चित्तू पाण्डेय चौराहे पर स्थित पुराने पड़े सरकारी आवास व आबकारी कार्यालय के सामने की जमीन को देखा.
जिलाधिकारी ने बैरिया क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बैरिया तहसील व थाना का भी निरीक्षण किया. तहसील पर अभिलेखों व वसूली से सम्बन्धित सटीक जानकारी नहीं होने पर तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान को खरी—खोटी भी सुनाई.
जिला अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बुधवार को दुबेछपरा बंधा निर्माण व कटानरोधी कार्यों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य की रफ्तार तेज करने के साथ 30 जून तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए.
जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने जनपद के तहसील बलिया, बांसडीह, रसड़ा, सिकन्दरपुर, बेल्थरारोड़ व बैरियां में खतौनी के पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक सहखातेदारों के गाटे के अंश निर्धारण करने हेतु समय सारिणी निश्चित कर दी है.
मीडिया कर्मियों ने एनडीटीवी के मुखिया व प्रमोटर्स के घर हुए छापेमारी की घटना को मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रहार की संज्ञा देते हुए मीडिया की स्वतंत्रता को अक्षुण्य रखने के लिये राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की है.
मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा से सम्बंधित कार्यक्रम एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 8 जून 2017 को पूर्वान्ह 11. 30 बजे विकास भवन सभा कक्ष में होगी.
गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री व प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक हुई. बैठक में वर्ष 2017-18 के लिए कुल 440 करोड़ 97 लाख रूपये का बजट अनुमोदित हुआ.
जिला उद्योग बन्धु व व्यापार बंधु की बैठक जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में हुई. जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों व व्यापारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए.
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह गुड्डू ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत नवानगर ब्लॉक में राशन वितरण में धांधली की शिकायत की है. साथ ही उसकी जांच की मांग किया है.
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को नगर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. डीएम ने तहसील, थाना, ब्लॉक, अस्पताल का निरीक्षण कर साफ -सफाई और प्रशासन कार्य दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सांसद भरत सिंह, विधायक या उनके प्रतिनिधि संग अधिकारियों नेे जनपद के विकास पर चर्चा की