नए आदेश के मिलने के बाद सोमवार से ही जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस सुबह 9 बजे ही कार्यालय पहुँच जा रहे है. मंगलवार को भी उन्होंने 9 बजे पहुंच कर जनता की समस्याओं को सुना.
प्रमुख सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने शासन की जनकल्याणकारी नीतियों, निर्णयों, योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार प्रसार हेतु जिले स्तर पर होर्डिंग की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई.
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2017- 18 में जिला ऋण योजना के तहत 2093 करोड़ रुपए के लक्ष्य को अनुमोदित किया गया.
शासन के निर्देश पर भूमाफिया, खनन माफिया सहित किसी भी क्षेत्र में पैर जमा चुके माफियाओं को चिन्हित कर उन पर अंकुश लगाने के लिए बनी समिति की बैठक जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने कलेक्ट्रेट सभागार में की.
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने शुक्रवार को गेहूं खरीद की स्थिति का जायजा लिया. मण्डी परिसर में विपणन कार्यालय के सामने हो रही खरीद का जायजा लेने के बाद करम्मर व मनियर गोदाम पर हो रही खरीद का निरीक्षण किया.
मुख्य विकास अधिकारी ने भी विकास भवन स्थित 15 कार्यालयों की उपस्थिति की स्थिति का निरीक्षण किया. इसमें करीब चार दर्जन कर्मचारी समय से कार्यालय नही आए थे. सीडीओ ने सभी गायब कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए उक्त दिन का वेतन काटने की चेतावनी दी है.
सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की समय से उपस्थिति जांचने का अभियान गुरुवार को चला, जब जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने स्वयं दस कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया.
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने किसानों से आह्वान किया कि उन्हें अपनी आवश्यकतानुसार बीज का भी उत्पादन करना चाहिए. इससे वे अपनी खेती की लागत को घटा सकते हैं.
जिलाधिकारी बलिया का बृहस्पतिवार को सुबह से ही ताबड़तोड़ जांच अभियान जारी है. कलेक्ट्रेट, ट्रेजरी के बाद पुरानी तहसील स्थित कार्यालयों मे जांच कर सब जगह की उपस्थिति पंजिका साथ ले गए.
तहसील के सभागार में मंगलवार को मुख्य तहसील दिवस का आयोजन हुआ. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी का आगमन नहीं हो पाया. ऐसे में तहसील दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने की.
बाबा साहब की 126वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार के पास डिजी-धन मेला का भव्य आयोजन हुआ. मेले में डिजिटल व्यवस्थाओं से जुड़ी तथा कैशलेस सम्बंधी जानकारियां दी गयी.
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में निर्वाचन ड्यूटी के लिए आयोग के साफ्टवेयर पर अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा फीडिंग में लापरवाही पर जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने कड़ी नाराजगी जताई.
तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर बीएसए ने सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का समय परिवर्तन कर दिया है. अब जिले के सभी स्कूल प्रात: सात बजे से दोपहर बारह बजे तक खुलेंगे.
अगर किसान अपशिष्ट को जला देता है तो 2 एकड़ तक के किसानों को 2500 रूपये, दो एकड़ से पांच एकड़ तक के किसानों को 5000 रूपये तथा पांच एकड़ से अधिक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा.
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस की अध्यक्षता में बेल्थरारोड तहसील में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन हुआ. इस दौरान डीआईजी उदयशंकर जायसवाल व एसपी भी साथ रहे. तहसील दिवस में राशन, पेंशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद आदि से जुड़े मामले छाए रहे.
प्रदेश के राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) उपेंद्र तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सबसे पहले उपस्थित अधिकारियों को शपथ दिलायी गई.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.