Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • दुबेछपरा रिंग बांध व कटानरोधी निर्माण हर हाल में 30 तक पूरा हो – डीएम
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

दुबेछपरा रिंग बांध व कटानरोधी निर्माण हर हाल में 30 तक पूरा हो – डीएम

जिला अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बुधवार को दुबेछपरा बंधा निर्माण व कटानरोधी कार्यों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य की रफ्तार तेज करने के साथ 30 जून तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए.
News Desk 8 June, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BAIRIYA_DM_1

जिलाधिकारी ने बंधा मरम्मत व कटानरोधी कार्य का किया निरीक्षण

बंधा निर्माण व पिचिंग कार्य साथ- साथ करने का निर्देश

बलिया। जिला अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बुधवार को दुबेछपरा बंधा निर्माण व कटानरोधी कार्यों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य की रफ्तार तेज करने के साथ 30 जून तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए. कहा कि यह कार्य लोगो के घर जमीन को बचाने से जुड़ा है, लिहाजा काम की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए. समय को देखते हुए बंधा निर्माण, मरम्मत व पिचिंग का काम साथ-साथ करने के निर्देश दिए.

जिलाधिकारी बुधवार को बारिस के बीच पचरूखिया, हुक़ूमछपरा व गंगापुर नई बस्ती डेंजर जोन को देखने के बाद एक्सईएन बाढ़ को निर्देश दिया कि जरूरत के हिसाब से कार्य ऐसा कराएं कि कटान रोकी जा सके. एनएच के अधिकारियों से सम्पर्क कर देख लें कि कटान से मुख्य सड़क प्रभावित नही होनी चाहिए. जरूरत के हिसाब से पिचिंग कार्य करा लें.अन्य विभाग के तकनीकी इंजीनियरों को साथ लेकर जिलाधिकारी दुबेछपरा रिंग बंधे पर हो रहे कार्य स्थल पर पहुँचे. हर तरफ जाकर बारीकी से कार्य की गुणवत्ता परखी. निर्देश दिया कि बंधा पर कार्य व नदी किनारे पिचिंग आदि का कार्य साथ-साथ हो, ताकि समय रहते कटान पर काबू पाया जा सके. उन्होंने हो रहे धीमे कार्य को तेज करने का निर्देश दिया. कहा कि जितना सम्भव हो सके, लेबर बढ़ाएं. हफ्ते भर में अच्छी प्रगति दिखनी चाहिए. ठेकेदारों से भी बातचीत कर गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने को कहा.

सहायक अभियंता कैम्प कर कराएंगे कार्य

दुबे छपरा रिंग बंधा पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ को निर्देश दिया कि इस महत्वपूर्ण व संवेदनशील प्रोजेक्ट पर सहायक अभियंता हमेशा मौजूद रहकर कार्य पर नजर रखेंगे. यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्य में तेजी व गुणवत्ता बनी रहे. सचेत किया कि अगली बार निरीक्षण में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है.

प्रधान व ग्रामीण भी रखें कार्य पर निगरानी

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत कर कार्य की गुणवत्ता के बावत जानकारी ली. ग्रामीणों ने कार्य पर संतोष भी जताया. जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत तो सीधे मुझे बताएं. तहसीलदार, सीओ व प्रधान से कहा कि पहले से ही सुरक्षित जगह चिन्हित कर वहां पेयजल, प्रकाश आदि की व्यवस्था तैयार रखें, ताकि आकस्मिक स्थिति में वहां बाढ़पीड़ितों को रखा जा सके.

केहरपुर के लिए इमरजेंसी प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश

कटानरोधी कार्यों के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने केहरपुर गांव को कटाने से बचाने की गुहार लगाई. इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि केहरपुर में कटान को  रोकने के लिए इमरजेंसी प्रोजेक्ट तैयार रखें. मौके की स्थिति के अनुसार दूबेछपरा बांध पर ठोकर तैयार होने के बाद उधर कटान जाने की सम्भावना को देखने के बाद यह निर्देश दिया.

Related

Tags: गंगापुर डीएम तहसील थाना दुबेछपरा बलिया बाढ़ बैरिया रामगढ़

Post navigation

Previous: छह साल की बच्ची संग दुष्कर्म में सात साल की सश्रम कैद
Next: डीएम ने बैरिया तहसील  व थाने का लिया जायजा

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.